Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का किया आयोजन, 11 युनिट ब्लड एकत्रित किए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन बारात घर गांधी कालोनी फरीदाबाद में किया गया। शिविर के आयोजक प्रदेश सचिव प्रियंका भारद्वाज कक्कड़, जिलाध्यक्ष अमित कक्कड़ ने बताया कि रक्तदान शिविर को लगाने में रेडक्रास एवं बी.के. सिविल अस्पताल का सहयोग रहा।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सीमा त्रिखा, मेयर सुमन बाला, पार्षद मनोज नासवा, सतीश चंदीला, जसवंत सिंह, एसीपी क्राइम राजेश चेची, संजीव ग्रोवर, रेनू भाटिया, अतुल त्रिखा, संस्था के चेयरमैन गुलशन अली चौहान, अमन शर्मा, मदन ठाकुर, रंजीत सिंह, राधेश्याम भाटिया, संचिन तंवर, संजीव कुशवाहा, राजू बेदी आदि उपस्थित थे। हरियाणा प्रदेश सचिव प्रियंका भारद्वाज कक्कड़, जिलाध्यक्ष अमित कक्कड़ ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं से किया।
इस अवसर पर प्रियंका भारद्वाज कक्कड़ ने कहा कि रक्तदान एक महान दान है, रक्तदान करने से अपने आप को भी एक शुकुन मिलता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को हर चार माह बाद रक्तदान जरूर करना चाहिए ताकि देश में रक्त की जो कमी रहती है उसको पूरा किया जा सके। इस रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्त एकत्र किया गया जो जरूरतमंद लोगों के काम आयेगा। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में संदीप भाटिया, नीरज रावल, रवि मल्होत्रा, नरेन्द्र बाबरा, हिमांशु शर्मा, जतिन, मोहित, ललित, सुनीता, आशा, पूनम, संजना, मीनाक्षी, पूनम यादव, सीमा, प्रीति मुंजाल, पुनीत मुंजाल आदि का सहयोग रहा।

Related posts

डीएवी शताब्दी ने अपना स्वतंत्रता दिवस ‘एक पेड़ – देश के नाम’, एनसीसी कैडेट्स सम्मान कार्यक्रम व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ मनाया

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने आज बड़े पैमाने पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा: एसटीएफ की टीम ने आज देहरादून, फरीदाबाद व पलवल से 3 कुख्यात ईनामी मोस्टवांटेड बदमाशों को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x