Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टरों के सड़कों के किनारे रेहड़ी -पटरियों पर सजे दुकानों पर ग्राहक नहीं, अपराधी किस्म के लोगों के अड्डे हैं,तोडा



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने आज अतिक्रमण व अवैध कब्ज़ा हटाओ अभियान के तहत शहर अलग -अलग जगहों पर लगे रेहड़ी-पटरियों को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से उखाड़ कर फेंक दिया। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई भारी पुलिस के साए में आज दोपहर के बाद की गई हैं। अधिकारी की माने तो अतिक्रमण व अवैध कब्ज़ा हटाओं अभियान उनकी जारी रहेगी , और जब्त किया सामान किसी भी सुरत में वापिस नहीं दिया जाएगा।

एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर के बाद ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की टीम उनके नेतृत्व में सेक्टर -16 व 16 ए , सेक्टर -15 में पहुंची, जहां सड़कों के किनारे अवैध रूप से रेहड़ी -पटरियों पर दुकानें सजा कर सेक्टरों की सौन्द्रीयकरण को खराब कर रहे हैं , साथ में ये रेहड़ियों -पटरियों पर लगे हुए अवैध दुकानों पर शरारती तत्व व आपराधिक किस्म के लड़के यहां आकर ठहरते हैं,

और मौका देखते ही एक दम से छीना- झपटी, चोरी व अन्य संगीन वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। हुड्डा का कहना हैं कि इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण व अवैध कब्ज़ा हटाओं अभियान की शुरुआत की गई हैं। इसी क्रम में आज कनिष्ठ अभियंता योगेश की देखरेख में सेक्टर – 16, 16 ए व सेक्टर-15 के सड़कों पर लगे रेहड़ियों – पटरियों पर सजे हुए सामानों सहित को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया हैं। सवाल के जवाब उनका कहना है कि उनकी ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर बोले, “मुझे क्षेत्र की जनता ने गोद ले लिया है”

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विश्वविद्यालय परिसर के हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए पौधारोपण जरूरीः प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha

फरीदाबाद के गांव सरूरपुर की एक वर्कशॉप में घुसा तेंदुआ, तेंदुआ को घूमते हुए का झलक देखिए इस वीडियो में।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x