Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर लगे फ्रूट मार्किट पर चला ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम का बुलडोजर -लाइव वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज सड़क जाम का कारण बन रहे फ्रूट मार्किट पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में आज हड़कंप मच गया। ये कार्रवाई सेक्टर -9 -10 , 7 -10 की डीविंडिंग रोड पर की गई हैं। ये फ्रूट मार्किट ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर लम्बें समय से लगाई हुई थी। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने भारी पुलिस बल के साए में की हैं।

एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर -9 -10 और 7 -10 की डिवाइडिंग रोड पर ग्रीन बेल्ट की जमीन हैं पर अवैध कब्जे करके लोगों ने अवैध रूप से फ्रूट मार्किट बनाई हुई थी, जिसके कारण इस क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती हैं, यहां लगी जाम में स्कूल की बसें , एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड की गाड़ियां काफी समय तक रोजाना फंसी रहती थी, की शिकायतें ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के पास आई थी , जिस पर आज कार्रवाई करते हुए उन्होनें एक बुलडोजर की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया हैं। इस अतिरिक्त जगह -जगह लगे रेहड़ी-पटरी व खोखे को भी जब्त किया गया हैं। उनकी ये सख्त कार्रवाई अभी लगातार जारी रहेगी , इस इलाके में।

Related posts

फरीदाबाद: धुंध व कोहरे को लेकर फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के भक्तों का अपमान मत करो, पियाऊ के ये मटके भक्तों के पैसों से ख़रीदे गए हैं, इसे मत तोड़ों,-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जाट समाज आगामी 9 दिसंबर को सर छोटू मैमोरियल एजुकेशन अवार्ड समारोह में टॉपर 200 छात्र -छात्राओं को सम्मानित करेंगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x