Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दशकों के बाद जो भारत के विकास की रफ़्तार तेजी से बढ़ी है वो रुकनी नहीं चाहिए : कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं मानव समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन सेवाओं के माध्यम से लोगों को बीमारियों से निपटने में मदद मिलती है और स्वस्थ जीवन जीने में भी मदद मिलती है। स्वास्थ्य सेवाएं सभी लोगों के लिए उपलब्ध होनी चाहिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज मेवला महाराजपुर, सेक्टर-45 में शहरी स्वास्थ्य केंद्र के 46 बेड के अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां उपस्तिथ लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले फरीदाबाद की, उसके गावों, कालोनियों और सेक्टरों की क्या हालत थी।

जितना विकास इन 9 वर्षों में फरीदाबाद का हुआ है उसकी तुलना अगर पिछले 30 से 40 सालों से करेंगें तो इन 9 वर्षों में कई गुना ज्यादा विकास कार्य हुए है। प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश, प्रदेश सहित फरीदाबाद में पिछले 9 सालों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। गत 9  वर्षों के कार्यकाल में फरीदाबाद में जो तेजी से हाईवे और सडक़ें बनी है, उसके कारण फरीदाबाद की कनेक्टिविटी बहुत बेहतर हुई है।

जब इटली के प्रधानमंत्री कहती है कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है मोदी हमेशा कहते हैं यह मेरी ताकत नहीं यह देश के लोगों के साथ की ताकत है जो मैं देश के लिए बड़े-बड़े निर्णय ले पा रहा हूं। अच्छे और मजबूत लोग राजनीति में आएंगे देश के बारे में सोचेंगे तभी देश का विकास होगा। आज भारत का जलवा पूरी दुनिया में कायम है भारत के अध्यक्ष अधिकतर देश भारत के साथ खड़े हैं। आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प मोदी ने लिया है पहले सेना का सम्मान किया जाता था. 70 परसेंट समान का निर्माण हम स्वयं कर रहे हैं।

Related posts

पृथला: इनेलो के एडवोक्ट नरेंद्र अत्री, जगदेव अत्री व दिनेश तंवर ने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में हुए शामिल

Ajit Sinha

72वें गणतंत्र दिवस: फरीदाबाद जिले में सराहनीय कार्य करने वाले क्राइम ब्रांच के 4 इंचार्जों सहित 5 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद और गुरुग्राम के उपायुक्तों को हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट की प्रबंध समिति के संयुक्त सचिवों के रूप में मनोनीत किया है

Ajit Sinha
1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x