Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओल्ड निगम ने आज सड़कों पर लगाए गए रेहड़ी -पटरियों और अवैध कब्जों को अर्थमूवर मशीन से उखाड़ फैका।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने आज मंगलवार को अतिक्रमण एंव अवैध कब्ज़ा हटाओं अभियान के तहत आज ओल्ड क्षेत्र के अलग -अलग जगहों से भारी संख्या में अतिक्रमणों को हटाया गया। इस दौरान रेहड़ी, खोखे व पटरियों को भी जब्त किया गया। ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की यह अभियान कल बुधवार को भी धड़ल्ले से जारी रहेगी। ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की ये कार्रवाई जाम मुक्त करने की दिशा में की जा रही है। निगम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि ओल्ड क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर – 16 स्थित अनाज-सब्जी मंडी के निकट मुख्य सड़क पर लगभग 150 से अधिक रेहड़ियां लगी हुई, थी जिसपर अवैध रूप से दुकानें चलाई जा रही थी। इसकी वजह से वहां से प्रति दिन गुजरने वाले हजारों दैनिक लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, और रोजाना जाम लगने का सबसे बड़ा कारण बना हुआ था, को हटाया गया है। इसके अतिरिक्त सेक्टर -19 के सामने ओल्ड की तरफ बहुत ही ज्यादा संख्या में दुकानदारों ने अवैध कब्जे किए हुए थे , जिससे सड़कों की चौड़ाई काफी कम हो गई थी, को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से हटाया गया है। हुड्डा का कहना है कि कल बुधवार को भूड़ कॉलोनी की तरफ सफाई अभियान चलाया जाएगा, इसके बाद ओल्ड की मुख्य मार्किट से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होनें सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपने -अपने दुकानों के आगे से रेहड़ी -पटरियों को तुरंत हटा ले, अन्यथा किसी को बख्सा नहीं जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने महाराजा अग्रसेन के नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए मालदीव सरकार का जताया आभार।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के सिपाही,सोनल के साथ लिव -इन रिलेशनशिप ,दोनों एक- दूसरे पर करते थे शक,सोनल की हत्या वजह।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, चार्मवुड ने अपने वरिष्ट्र बच्चों को किया पुरस्कृत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x