Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पहले फॉर्च्यूनर चोरी की, इसी फॉर्च्यूनर से एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन उखाड़ ले गए, जिसमें साढ़े 8 लाख रुपए थे , 3 धरे गए-वीडियो देखे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच की एवीटीएस की टीम ने आज मंगलवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसने सबसे पहले फरीदाबाद जिले से एक फॉर्चूनर गाड़ी की चोरी की, फिर उस फॉर्चूनर गाड़ी का नंबर प्लेट बदल कर, इसी फ़ॉर्चूनर गाड़ी में एसबीआई बैंक की एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गए, जिसमें लगभग 8 लाख 48 हजार रुपए रखे हुए ,थे की चोरी कर ली।

इस मामले एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त दोनों वारदातों में कुल 6 आरोपित शामिल है इनमें से 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बाकि के 3 आरोपितों की तलाश जारी है जिनके ऊपर लगभग 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार आरोपितों ने नाम मोहम्मद मोइन खान (24), मोसिम उर्फ बिल्ला (27) और मकसूद उर्फ काला (45) निवासी गांव धौज, जिला फरीदाबाद है।
एसीपी क्राइम अमन यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच एवीटीएस सिकरौना प्रभारी जगबीर सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक फखरुद्दीन, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, मुख्य सिपाही अनिल, सिपाही गुरप्रीत, सिपाही शाहरुख, सिपाही मनीष व सिपाही लोकेश की टीम ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता व  मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना धौज, फरीदाबाद  क्षेत्र से तीनों आरोपितों को काबू कर यह सफलता हासिल की है।उनका कहना है कि दिनांक 12 अगस्त 2026 को मोसिम, मकसूद निवासी गांव धौज तथा 3 अन्य आरोपितों ने चोरी करने के लिए सेक्टर-16 पहुंचे थे। जहां पर अल सुबह उन्होंने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान फॉर्च्यूनर का शीशा तोड़ा गया तथा लैपटॉप की मदद से गाड़ी को स्टार्ट किया था। घटनाक्रम के संबंध में सेक्टर- 16, फरीदाबाद  निवासी अनूप गर्ग की शिकायत पर थाना सेक्टर-17, फरीदाबाद  में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गत 13 अगस्त की रात मोसिम, मकसूद, मोईन व 3 अन्य आरोपित चोरीशुदा फॉर्च्यूनर गाड़ी  में सवार होकर एटीएम उखाड़ने के लिए निकले थे। आरोपित कई स्थानों पर घूमते हुए छांयसा रोड पर एसबीआई  बैंक के एटीएम मशीन के पास पहुंचे। जहां पर आरोपितों ने फॉर्च्यूनर को एटीएम मशीन के सामने खड़ा किया और फिर एटीएम मशीन को बेल्ट की सहायता से फॉर्च्यूनर गाड़ी से बांधा और खींचकर एटीएम  मशीन को उखाड़ कर गाड़ी की डिग्गी में रख लिया। एटीएम मशीन में लगे इन्वर्टर, बैटरी और कैमरे को भी आरोपितों ने उखाड़ लिया था।जिस संबंध में अनुराग यादव की शिकायत पर थाना छांयसा, बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया था।
दोनों वारदातों को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच एवीटीएस सिकरौना  व भूपानी की टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की। एवीटीएस  सिकरौना , फरीदाबाद की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना पर सोमवार 1 7 अगस्त 2026 को थाना धौज, फरीदाबाद क्षेत्र से मोहम्मद मोइन खान (24), मोसिम उर्फ बिल्ला (27) और मकसूद उर्फ काला (45) निवासी गांव धौज को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई है।
आपराधिक रिकॉर्ड
मोहम्मद मोइन खान के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, चोरी व जुआ अधिनियम के अंतर्गत तीन मामले दर्ज है।
मोसिम उर्फ बिल्ला पर मारपीट का एक मामला दर्ज है
मकसूद उर्फ काला के विरुद्ध लूट, CS  एक्ट व जुआ अधिनियम सहित 4 मामले दर्ज हैं।

Related posts

फरीदाबाद : गांव छायंसा के एक मकान में दो अज्ञात बदमाशों ने जमकर किया पथराव, टाटा 407 गाड़ी के शीशे भी तोड़े ,पुलिस में की शिकायत।

Ajit Sinha

पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर एक भी नशा बेचने वाला नहीं मिलेगा : नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बियर की बोतल घोपकर हत्या कर, बीते 2 सालों से फरार चल रहे एक आरोपित पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x