Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मानव जीवन के लिए पौधारोपण करना अत्यंत जरूरी : लायन आर.के. चिलाना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड और टाइम इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने एनआईटी, फरीदाबाद में औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर लायंस सदस्यों और टाइम इक्विपमेंट (टाटा हिताची) के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न किस्मों के सैकड़ों पौधे रोपे और इन पौधों की पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन, निदेशक लायन आर. के. चिलाना और टाइम इक्विपमेंट के निदेशक लायन सतीश परनामी ने भी पौधारोपण किया और कर्मचारियों को अपने घरों व आसपास खाली जगहों पर पौधारोपण करने के लिए पौधे वितरित किए। आर.के. चिलाना ने कहा कि मानव जीवन के लिए पौधारोपण करना अत्यंत जरूरी है क्योंकि पेड़-पौधों से जहां हमें ऑक्सीजन मिलती है वहीं प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में भी यह अहम योगदान देते है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बिगड़ते हुए पर्यावरण के संतुलन को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर ही बेहतर बनाया जा सकता है इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युग में वृक्षारोपण करना धर्म निभाने से कमतर नहीं है इसलिए ऐसे नेक कार्याे में हम सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन एस. एम. नागपाल, क्लब फरीदाबाद हमदर्द के अध्यक्ष लायन एस. के. खन्ना, क्लब फरीदाबाद लेक सिटी के अध्यक्ष लायन रमन ग्रोवर, क्लब फरीदाबाद मैत्री की अध्यक्ष लायन सोनिया भाटिया, क्लब फरीदाबाद ग्रेटर के अध्यक्ष लायन महेश अग्रवाल, क्लब फरीदाबाद कियान के अध्यक्ष लायन आर. पी. हंस, क्लब एवरशाइन फरीदाबाद के अध्यक्ष लायन सुरेंद्र कुमार सिंह, क्लब फरीदाबाद डैफोडिल के अध्यक्ष लायन योगेंद्र तेवतिया, क्लब ग्रेटर यूथ के सचिव लायन राम शर्मा, क्लब फरीदाबाद सेंट्रल की अध्यक्ष लायन उमा विष, जॉइंट इंस्टालेशन कमेटी के चेयरमैन लायन आर. के. जग्गी और क्लब फरीदाबाद ओल्ड के अध्यक्ष लायन प्रदीप गर्ग के अलावा टीम टाइम इक्विपमेंट से भारत, रविंदर, अरविंद, विकास, मयंक, सुश्री सोनी, सतीश, सुश्री छवि और हरीश मौजूद थे। 

Related posts

हरियाणा पुलिस जल्द ही होगी हाईटैक,प्रदेश में पुलिस विभाग के लिए खरीदी जाएगी 630 गाडिया ,4500 कर्मचारी होगे तैनात: डीजीपी 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद के कराधान विभाग ने बकाया सम्पति कर वसूली, इ ऍफ़ मॉल में 3 दुकानों को किए सील।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दीपेंद्र हुड्डा का गुर्जर महोत्सव में पहुंचना ऐतिहासिक – विजय प्रताप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x