Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, इस्कॉन मंदिर से महिला के गले से सोने की चैन झपट कर भाग रही एक महिला को बॉर्डर क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : इस्कॉन मंदिर से एक महिला के गले से सोने की चैन झपट कर भाग रहीं एक महिला को बदरपुर बॉर्डर क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा। पुलिस ने पकड़ी गई महिला के पास झपटी गई सोने की चैन को बरामद कर ली हैं। आरोपी महिला के खिलाफ सराय थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
प्रभारी संदीप चहल का कहना हैं कि सोमवार को भगवान श्रींकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सेक्टर -37 के इस्कॉन मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था। इस दौरान मंदिर में काफी भीड़ थी। वहां श्रीकृष्ण भगवान् के दर्शन के लिए जेंट्स व लेडीजों की अलग -अलग लाइनें लगी हुई थी। उनका कहना हैं कि एक लेडीज के पीछे एक और लेडीज खड़ी थी। वह लेडीज अपने से आगे वाली एक महिला की गले से सोने की चैन झपट कर फरार हो गई। इसके बाद लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। उनका कहना हैं कि इसके तुरंत बाद पुलिस सड़कों सक्रीय हो गई और उस महिला की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी और उनकी टीम ने सराय मेट्रो स्टेशन से उस महिला को पकड़ लिया। पुलिस ने उस महिला से जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम ज्योति उर्फ़ पूजा निवासी मकान नंबर -बी -280 ,झुग्गी मदन गिरी नजदीक पानी की टंकी ,अम्बेडकर नगर , दिल्ली बताई। उनका कहना हैं कि पकड़ी गई महिला ज्योति उर्फ़ पूजा से पुलिस ने झपटी हुई सोने की चैन बरामद कर ली हैं।

Related posts

फरीदाबाद:शराब पीने की वजह से बेटे की पत्नी घर छोड़ कर चली गई थी, इसीलिए बेटे की दोस्त की हत्या कर दी -पकड़े गए दो सगे।

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यमुना बाढ़ पीडि़त गांवों का दौरा कर किसानों व ग्रामीणों से की मुलाकात

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात सेंट्रल थाने के एरिया में पुलिस पार्टी पर कातिलाना हमला करके भाग रहे तीन शरारती तत्वों को पुलिस ने खेदड़ कर पकड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x