Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एनआईटी में आज चलती कार डिवाइडर पर चढ़ा, बिजली का भारी भरकम खम्बा कार के अगले हिस्से पर गिरा, क्षतिग्रस्त,बेखबर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : नीलम -बाटा पुल के पास एक बिजली का खंबा एक कार पर गिर गया जिसमें के जान के नुक्सान की खबर नहीं हैं पर कार का अगला हिस्सा जरूर क्षतिग्रस्त हो गया हैं। इस घटना की सूचना अथर्व न्यूज़ ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पी. के चौहान व थाना मुजेसर के एसएचओ राजेंद्र सिंह को दे दी हैं और दोनों ही विभाग के लोग अपने -अपने एंगल से इस घटना की जांच करने की बात कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नीलम -बाटा पुल के नजदीक दिल्ली नंबर की एक कार ओवर टेकिंग करते वक़्त डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान एक बड़ा सा बिजली का खम्बा उस कार के ऊपर गिर गया , जिससे कार का अगला हिस्सा तो क्षतिग्रस्त हो गया पर कार में सवार में किसी भी शख्स को जान का नुक्सान नहीं हुआ। हैरानी इस बात की हैं कि मुजेसर थाना पुलिस को इस घटना की सूचना बिल्कुल ही नहीं थी ना ही बिजली विभाग के बड़े अधिकारी को थी। अथर्व न्यूज़ ने इस घटना की सूचना मुजेसर थाना व बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पी. के. चौहान को दे दी हैं। दोनों ही विभाग के लोग मौके पर अपने -अपने सहयोगियों को भेज दिया हैं।

Related posts

28 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा का फरीदाबाद में होगा ऐतिहासकि स्वागत: विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:डीसी आयुष सिन्हा के निर्देश पर कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक कराया बंद-केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : उद्योगपति अक्षय कुमार करण को आज एम एस एम ई मंत्रालय के सचिव अरुण कुमार ने स्वच्छता श्री अवार्ड से किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x