Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया हैं, जिस पर सेंघमारी से चोरी के16 मुकदमें दर्ज,लाखों के आभूषण बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने चोरी के मामले में एक ऐसे शख्स गिरफ्तार किया हैं जिस पर सेंघमारी करके चोरी करने के अलग -अलग थानों में 16 मुकदमें दर्ज हैं।पुलिस ने पकडे गए चोर के कब्जे से चोरी के 6 सोने की चूड़ी, 14 सोने की अंगूठी, 4 सोने के गले के हार, 3 सोने की चैन, 2 सोने की मंगल सूत्र , 2 सोने की बाली , 2 सोने की झुमकी, 2 कुंडल सोना, 20 चांदी के पाजेब, 11 चांदी के सिक्के ,चांदी के फूल, चांदी का चांद -सूरज , 2 चांदी की तगड़ी,14 जोड़ी चांदी के तोड़िया, 1 सीडी प्लेयर , 3 गैस सिलिंडर ,1 हाथ की घड़ी व 53800 रूपए नगद बरामद किए हैं,बरामद की गई आभूषणों की कीमत लाखों में हैं।
इंस्पेक्टर संदीप मोर बतातें हैं कि उनकी टीम ने सोनू सिंह निवासी बलिया नगर, थाना मोब्बतबाद ,जिला फरुखाबाद, उत्तरप्रदेश हाल मकान न.149 , गली न.11 नजदीक राजमहल ,चाचा चौक ,पर्वतीया कालोनी ,सारन को गिरफ्तार किया हैं। उनका कहना हैं कि जब पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो चोर सोनू सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका का मुख्य काम हैं बंद घरों में चोरी करना हैं पर वह चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उन घरों की रेकी करता था फिर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उनका कहना हैं कि पकडे गए चोर सोनू सिंह के ऊपर शहर के अलग -अलग थानों में सेंघमारी से चोरी करने के 16 मुकदमें दर्ज हैं
जिनमें सेक्टर -31 थाने में -3 , सराय खाव्जा थाने में -3 ,ओल्ड फरीदाबाद थाने में 1 , सिटी बल्लभगढ़ थाने में -1 , सूरजकुंड थाने में 2, एनआईटी थाने में -3 ,खेड़ीपुल थाने में -1 ,सदर बल्लभगढ़ थाने में 1 व मुजेसर थाने में 1 मुकदमें दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि पकडे गए चोर सोनी सिंह से 6 सोने की चूड़ी, 14 सोने की अंगूठी, 4 सोने के गले के हार , 3 सोने की चैन , 2 सोने की मंगल सूत्र , 2 सोने की बाली, 2 सोने की झुमकी,2 कुंडल सोना, 20 चांदी के पाजेब , 11 चांदी के सिक्के ,चांदी के फूल, चांदी का चांद -सूरज, 2 चांदी की तगड़ी , 14 जोड़ी चांदी के तोड़िया,1 सीडी प्लेयर , 3 गैस सिलिंडर ,1 हाथ की घड़ी व 53800 रूपए नगद बरामद किए गए हैं।

Related posts

हरियाणा: राज्य में बिजली के घरेलू कनैक्शन 30 दिनों के भीतर दिए जाएंगे, 7500  टयूबवैल कनैक्शन दिए जा चुके हैं- बिजली मंत्री 

Ajit Sinha

रिश्वतखोर चौकी प्रभारी को दोषी मानते हुए कोर्ट ने सुनाई 9 साल की सजा, 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया

Ajit Sinha

फरीदाबाद :रंग लाई एनएसयूआई की मेहनत, एमडीयू ने लिया अपना तुगलकी फरमान वापिस, खट्टर सरकार ने चौथी बार टेके घुटने : कृष्ण अत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x