Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निकिता तोमर मर्डर केस: उग्र भीड़ ने दिल्ली आगरा हाईवे किया जाम, दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग, हंगामा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद के निकिता मर्डर केस को लेकर महापंचायत बुलाई गई. इस पंचायत में हत्यारों को सजा दिलाने और निकिता को इंसाफ दिलाने की बात तय हुई. जिसके बाद रविवार को उग्र भीड़ ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ हाईवे को जाम कर दिया है. ये लोग निकिता हत्याकांड में दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. इससे पहले दोनों आरोपियों तौसीफ और रेहान को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था. जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

बता दें, पुलिस ने दोनों को दो दिन की रिमांड पर लिया था. इस दौरान मर्डर में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी को बरामद कर लिया गया. साथ ही हथियार देने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है.

Related posts

फरीदाबाद: रात्रि चेकिंग के दौरान डयूटी में लापरवाही बरतने वाले कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई हैं।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद के एक शख्स को दिल्ली के महिपालपुर की सड़कों पर कार से घसीटते हुए का वीडियो वायरल, दर्दनाक मौत

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड, आनंदवन के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो सगे भाइयों की मौत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!