Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली फरीदाबाद

फरीदाबाद के एक शख्स को दिल्ली के महिपालपुर की सड़कों पर कार से घसीटते हुए का वीडियो वायरल, दर्दनाक मौत



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आई है. एयरपोर्ट के निकट एनएच- 48 पर एक कार एक शख्स को पूरे तेज रफ्तार में घसीटता हुआ जा रहा है जिस में उसकी दर्दनाक मौत हो जाती है।  इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.दरअसल इस घटना के बाबत 10 अक्टूबर की रात 11:30 बजे दिल्ली पुलिस को कॉल मिली थी पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एनएच- 48 पर एक शख्स की लाश पड़ी हुई थी. जबकि जिस कार से इस शख्स को घसीटा जा रहा था वह मौके से फरार था.

पुलिस ने जब मृतक की पहचान की तो पता लगा कि मृतक का नाम बिजेंदर है और वह फरीदाबाद में रहता है. पेशे से वह टैक्सी ड्राइवर है.पुलिस वीडियो के तथ्य के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

लेकिन इस पूरे घटना का मुख्य वजह क्या है ,आखिर वह कौन लोग थे जो कार में सवार लोग इस ड्राइवर को घसीट कर ले जा रहे थे. यह अभी तक साफ नहीं हुआ है फिलहाल पुलिस इन वीडियो के आधार पर एयरपोर्ट और महिपालपुर के आसपास के तमाम सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि इस पूरी घटना पर से पर्दा उठ सके.

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने कहा,हरियाणा के 20 जिले देश के 100 टाॅप जिलों में शामिल हैं।

Ajit Sinha

रात के समय राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर समेत 5 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नेशनल शूटिंग में छाया पलवल का छोरा, कर दी मेडल की बौछार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x