Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीएलएफ में एल्मुनियम की सिल्ली बनाने वाली कंपनी में लगी भयंकर आग, कवरेज करने पहुंचे न्यूज़ चैनल के पत्रकारों से हाथापाई,कैमरे छीने

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :  फरीदाबाद के डीएलएफ में आज  एल्मूनियम की सिल्ली बनाने वाली एक कंपनी में अचानक भयंकर कर आग लग गई जिसे दमकल विभाग के तकरीबन चार गाड़ियों ने लगी आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कंपनी के स्टाफों ने कवरेज करने गए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों व कैमरा मेन  के साथ हाथापाई की और उनके कैमरे छीन लिए जिसकी शिकायत सेक्टर -31 थाने में कर दी गई हैं।
थाना प्रभारी जय किशन का कहना हैं कि उन्हें आज एक बजकर 35 मिनट पर सूचना मिली थी कि डीएलएफ एरिया के प्लाट नंबर -69 -70 में भयंकर आग लगी हैं जिसके बाद उन्होंने अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और इस बीच में इस आग की सूचना उन्होनें दमकल विभाग को दी। उनका कहना हैं कि जब तक वह मौके पर पहुंचे तो उनके साथ ही दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मियों ने लगी आग पर जल्द ही काबू पा लिया। उनका कहना हैं कि इस कंपनी में एल्मुनियम की सिल्ली तैयार की जाती हैं और उन्हें जो जांच के दौरान पता चला हैं कि  यह आग शॉर्ट् सर्किट की वजह से लगी हैं। खबर लिखे जाने तक नुक्सान वैसे तो लाखों में हैं पर  सही  आकलन अभी नहीं किया गया हैं।
बताया गया हैं कि लगी इस आग को कवरेज करने पहुंचे राष्टीय न्यूज़ चैनल के पत्रकारों व कैमरा मेन के साथ कंपनी के स्टाफों ने हाथा पाई की और उनके वीडियो कैमरा तक छीन लिए ,गनीमत यह रहीं की वहां पर थाना प्रभारी जय किशन व उनके सहयोगी पुलिस कर्मी मौके पर पहले से ही उपस्थित थे जिसकी वजह से यह  झगड़ा और जाएगा नहीं बढ़ पाया। इस मामले की शिकायत पत्रकारों ने सेक्टर -31 थाना  में दे दी हैं जिस पर एसएचओ जय किशन ने इस के आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती पराग शर्मा ने पलवल में धरने पर बैठे किसानों की आवाज की बुंलद  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात एक कार के शो -रूम में लगी भयंकर आग ,कई गाड़ियां धु धु कर जलकर हुई खाक-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने निकाली शोभा यात्रा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x