Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने आज गाँव कुरैशीपुर में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे कालोनियों में जमकर की तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद :जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने आज कुरैशी पुर में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से दो प्रॉपर्टी डीलर्स, दो रिहायशी  निर्माणों, दो दुकाने व 15 डीपीसी को तोड़ दिया गया हैं। इस कार्रवाई को भारी पुलिस फाॅर्स की मौजूदगी में की गई।

जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव कुरैशी पुर में अवैध रूप से तक़रीबन छह एकड़ जमीनों पर तीन कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें अवैध रूप से दो रिहायशी निर्माण, दो दुकानें, दो प्रॉपर्टी डीलरों की ऑफिस व 15 डीपीसी तैयार की गई थी जिसे आज उन्होंने जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया हैं ।
इस तोड़फोड़ के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व सिकरौना पुलिस चौकी इंचार्ज कर रहे थे। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ में स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे इस दौरान उनके साथ बसंत कुमार, प्रदीप राणा व जई अजरुद्दीन मौजूद थे। उनका कहना हैं कि वह अवैध निर्माणों व अवैध कालोनियों विकसित करना बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेंगें।

Related posts

फरीदाबाद : देश में ह्यूमन ट्रेफिकिंग और रेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं एक ऐसा ही मामला 13 साल की बच्ची के साथ घटित हुआ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राज्य शिक्षक अवार्ड 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित : ऋतु चौधरी

Ajit Sinha

दिल्ली-मथुरा रोड से गुरुकुल रोड, फरीदाबाद पर दिल्ली आगरा रेलवे लाइन की 2 लेन आरओबी के निर्माण को दी मंजूरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x