Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: चाचा को रंजिशन कैंची घौंपकर कातिलाना हमला करने के मामले में भतीजा पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: चाचा को रंजिशन कैंची घोंपकर कातिलाना हमला करने के सनसनीखेज मामले में पर्वतीया   कॉलोनी पुलिस चौकी, थाना सारन , फरीदाबाद की टीम ने आज आरोपित भतीजे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम मुकेश, उम्र 23 वर्ष , निवासी संजय कॉलोनी , फरीदाबाद है। कैची से कातिलाना हमले का कारण,ऑटो खड़ी करने की वजह से हुई थी।   

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि महेश चन्द्र निवासी पर्वतीय कालोनी ने पुलिस चौकी पर्वतीय कालोनी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 4 महीने पहले उसका झगड़ा उसके भाई के लड़के मुकेश के साथ हो गया था तथा गत 28 अगस्त को जब वह अपना ऑटो मुकेश की दुकान के पास खडा करने लगा तो उनका फिर से झगडा हो गया जिसमें मुकेश ने उसपर कैंची से हमला कर दिया था। जिस शिकायत पर थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।मामलें में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी पर्वतीय कालोनी की टीम ने मुकेश (23) निवासी  संजय एंक्लेव फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित का पीडित के साथ 2/3 महीने पहले किसी बात पर झगड़ा हुआ था जिस पर मुकेश, पीड़ित से रंजिश रखने लगा था तथा 28 अगस्त को जब पीड़िता ने आरोपित  की दुकान के पास अपना ऑटो खडा किया तो रोड पर जाम लग गया था जिसके चलते उनका आपस में फिर झगडा हो गया। जिस पर मुकेश ने अपनी दुकान में रखी कैंची से पीड़ित पर हमला कर दिया। पीड़ित, आरोपित का चाचा है। आरोपित को  न्यायलय में पेश कर कार्रवाई की गई

Related posts

सवारी बन ऑटो लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ 2 बदमाश घायल, दो बदमाश कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार,

Ajit Sinha

दूसरे देशों के लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इनकम टैक्स कमिश्नर कृष्ण मित्तल ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया, डीपीएस नचाराम की शिवानी ने जीता खिताब

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x