Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

युवक की हत्या कर शव को ग्रेटर फरीदाबाद के गांव ताजुपूर के जंगल में फेंकने के मामले मे 3 दोस्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी दिनेश की सनसनीखेज हत्या कर नहरपार के गांव ताजपुर के एक जंगलों में शव फेंकने के मामले में आज रविवार को डीएलएफ क्राइम ब्रांच, फरीदाबाद  की टीम ने मृतक के 3 दोस्तों को गिरफ्तार किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम  सोहेल खान (23) निवासी  दयाल नगर, आजाद खान (28) निवासी  गांव सेहतपुर फरीदाबाद व शिव शंकर हैं। पुलिस ने आरोपित सोहेल व आज़ाद को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पवन सरपंच गांव ताजूपुर ने थाना भूपानी में एक शिकायत दी कि उनके गांव के चरागाह में एक नौजवान व्यक्ति का शव पडा हुआ है। जिसे किसी ने छुपाने के लिए ये शव फेंका है। जिस शिकायत पर थाना भूपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोहेल खान (23) निवासी  दयाल नगर, आजाद खान (28) निवासी  गांव सेहतपुर फरीदाबाद व शिव शंकर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि मृतक का नाम दिनेश निवासी  ग्रीन फील्ड कॉलोनी है। मृतक व तीनों आरोपित  दोस्त है। दिनांक 31 जनवरी को वे चारो सोहेल के ऑटो में बैठकर जैतपुर नजदीक दुर्गा बिल्डर के पास नशा करने के लिए रुके थे। जहां उनका आपस में झगडा हो गया। जिसमें सोहेल ने मृतक पर ईंट दे मारी थी, आजाद ने मृतक की गर्दन पर पैर रखा था व शिवशंकर ने मृतक का शव ऑटो में रखकर ताजुपूर गांव के जंगलों में फेंक आए थे। आरोपितों  को पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपित  सोहेल व आजाद 2 दिन के पुलिस रिमांड पर है वहीं शिव शंकर को जेल भेजा गया है।

Related posts

राजनैतिक विरोधियों को परेशान करने में लगी हैं केन्द्रीय एजेंसियां: दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य की ओर से क्रिकेट खेल में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्मचारी के चयन के लिए हेतु ट्रायल 3 जनवरी को: डीसी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज दो एचसीएस अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से, 4 वीक के लिए कुरुक्षेत्र जिले में तैनात किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x