Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुश्लाधर बारिश की वजह से नेशनल हाइवे -2,अजरौंदा चौक व बाटा मोड़ पर लगी जाम, धीरे चल रही गाड़ियां: पुलिस  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज हुई मुश्लाधार बारिश की वजह से नेशनल हाइवे -2 ,दिल्ली -फरीदाबाद सहित शहर के अलग -अलग हिस्सों में जाम की खबरें आने लगी हैं। जाम में फंसे कई लोगों ने “अथर्व न्यूज़ ” के  व्हाट्सअप पर जाम की फोटों भेजी हैं। इस मामले में यातायात पुलिस के एसएचओ दलबीर सिंह का कहना हैं कि इस वक़्तबाटा मोड़ व अजरौंदा चौक पर  स्मूथली ट्रैफिक चल रहीं हैं। क्यूंकि सर्विस रोड पर बारिश का पानी कई जगहों पर भरा हैं। इस कारण से कुछ दिक्कतें तो जरूर आ रहीं हैं। 

चश्मदीद बंटी शर्मा का कहना हैं कि आज हुई मुश्लाधार बारिश के कारण अजरौंदा चौक के पास लगभग एक घंटे से जाम लगा हुआ हैं। इस जाम में इस वक़्त सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं। इस जाम में कई अलग -अलग स्थानों पर तो लोगों की गाड़ियां बंद हो गई हैं। इस वक़्त जाम में फंसे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। लोग जाम की वजह से समय पर अपने मंजिलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई  लोग तो ऐसे हैं जो भूखे प्यासे ही अपने  गाड़ियों में फंसे हुए हैं।

इस बारे में यातायात पुलिस के एसएचओ दलबीर सिंह से बात की गई तो उनका कहना हैं कि इस वक़्त तो वह बाटा मोड़ पर खड़े हैं और यहां पर तो ट्रैफिक स्मूथली चल रहीं हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि इस वक़्त वह अजरौंदा चौक से चल कर बाटा मोड़ पर आए हैं वहां पर भी ट्रैफिक धीरे-धीरे चल रही हैं। उन्होनें यह भी कहा कि बारिश होने के कारण सर्विस रोड पर कई अलग -अलग जगहों पर बारिश का पानी भरा हुआ हैं। जाम लगने का एक बहुत बड़ा वजह हैं। फिर भी उनके जवान इस जाम खुलवाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। 

Related posts

फरीदाबाद :नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 के तहत शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु बैठक की

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खोरी में दूसरे दिन भी दिखा प्रशासन की अपील का असर, लोगों द्वारा स्वयं मकानों को खाली करने की रफ्तार हुई तेज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अस्पतालों में भर्ती मरीजों में बिस्तरों की सूचना उपलब्ध करवाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त: यशपाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!