Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज नहरपार इलाके में आधा दर्जन से अधिक निर्माणधीन दुकानों को बुल्डोजर से किया ध्वस्त-वीडियो देखें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम विभाग के तोड़फोड़ दस्ते ने आज नहरपार के इलाके के अलग -अलग हिस्सों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया हैं। अधिकारियों की माने तो यह तोड़फोड़ की कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। आज जितने भी निर्माण तोड़े गए हैं सभी के सभी निर्माणधीन हैं जोकि खुलेआम कानूनी नियमों को ठेंगा दिखा रहे थे। कल रविवार को एक कांग्रेस नेता के बड़े भाई के दामाद की अवैध रूप से बनी बनाई दुकानों को सील किया था जल्द हीइन दुकानों को तोड़ने की भी तैयारी की जा रहीं हैं। 

कार्यकारी अभियंता ओमवीर सिंह के नेतृत्व में आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़  विभाग के एसडीओ डी. के.सोलंकी व भवन निरीक्षक मनीष सहरावत ने अपने दलबल के साथ नहरपार इलाके के अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से बन रहे लगभग आधा दर्जन से अधिक निर्माणों दुकानों को बुल्डोजर से बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान मौजूद एसडीओ डी.के सोलंकी व भवन निरीक्षक मनीष सहरावत का कहना हैं कि आज नहर पार में शिव साईं सोसायटी, बीकानेर के पास अवैध रूप से बन रहे बेसमेंट, खेड़ी रोड से वजीरपुर रोड के पास अवैध रूप से बन रहे तीन दुकानों को एक बुल्डोजर की सहायता से तोड़ दिया गया हैं।

इन अधिकारियों ने यह भी बताया कि खेड़ी रोड, श्रद्धा नंद स्कूल के समीप अवैध से बनाई जा रही   दुकानों को भी बुल्डोजर से कुचल दिया गया। पता चला हैं कि ओल्ड फरीदाबाद की माता पथवारी मंदिर के पास तेज गति से बनाई जा रही अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स को भी जल्द ही बुल्डजरों की सहायता  से जल्द  ही तोड़ दिया जाएगा।  बताया गया हैं यह भी शॉपिंग कॉम्पलेक्स एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता  के भतीजा का हैं। जी यह वही कांग्रेसी नेता हैं के रिश्तेदार की दुकानों को नगर निगम ने सील कर दिया था।      

Related posts

फरीदाबाद: अवैध शराब बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, दो आरोपित पकड़े गए, काफी तादाद में अवैध शराब बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पढ़ कर लाइब्रेरी से लॉटरी रही एक नाबालिग लड़की को पहले से घात लगाए बाइक सवार लड़के ने मारी गोली -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

17 सितम्बर को अमित शाह फरीदाबाद में करेंगे विजय का शंखनाद : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!