Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने झारखंड भाजपा की नवगठित कार्यसमिति की बैठक को किया संबोधित

अजीत सिन्हा /नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज सोमवार को झारखंड प्रदेश भाजपा की नवगठित कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा मुख्यालय में दिल्ली मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं झारखंड के प्रभारी अरुण सिंह उपस्थित थे तो रांची में मंच पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, झारखंड विधान सभा में भाजपा के विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, निवर्तमान मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुबर दास, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और झारखंड से राज्य सभा सांसद समीर उरांव उपस्थित थे। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह पटना से इस बैठक में शामिल हुए तो महाराष्ट्र से भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजय राहटकर इस बैठक में उपस्थित हुईं।

भगवान् बिरसा मुंडा, महान टाना भगत, अंग्रेजों के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंकने वाले नीलाम्बर पीताम्बर और संथाल विद्रोह के अमर नायक सिद्धो-कान्हो की पावन धरा झारखंड को नमन करते हुए नड्डा ने राष्ट्र के निर्माण में झारखंड की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जन-संघ के समय से ही पार्टी की विचारधारा के प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूत करने में इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का अहम् योगदान रहा। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अविभाजित बिहार में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही, केंद्र में भी लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा। कांग्रेस ने यहाँ की खनिज संपदा का बेलगाम दोहन होने दिया लेकिन झारखंड को विकास की मुख्यधारा में शामिल नहीं किया। यह भारतीय जनता पार्टी सरकार थी और प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी थे जिन्होंने झारखंड के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुए इसे प्रदेश के रूप में प्रतिष्ठित किया।

झारखंड में मजबूत होने संगठन की चर्चा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की झारखंड इकाई ने सदस्यता अभियानों के माध्यम से राज्य में सदस्यों की संख्या 18 लाख से बढ़ा कर 29 लाख के पार पहुंचाई है। साथ ही, राज्य में सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं की सदस्यता भी 16 हजार से बढ़ कर 21 हजार हो गई है। 2019 के लोक सभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने 14 में से 12 सीटों पर कमल खिला कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को मजबूत किया था। इसी तरह, इस बार के विधान सभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को राज्य में सर्वाधिक मत प्राप्त हुए थे। यह इस बात का द्योतक है कि झारखंड में भाजपा संगठन काफी मजबूत है और लोगों के दिलों में भाजपा के प्रति विश्वास है। मैं झारखंड की महान जनता को नमन करता हूँ।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तिगांव क्षेत्र में उत्तराखंडी समाज से किया कांग्रेस को जिताने का आह्वान 

Ajit Sinha

अब प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम होगा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुकरबा चौक और फ्लाई ओवर का नाम शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा होगा

Ajit Sinha

हरियाणा को ऊर्जा दक्षता सूचकांक में देशभर में मिला दूसरा पुरस्कार,राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दिया पुरस्कार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!