Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने सांसद दीपेंद्र हुड्डा : लखन सिंगला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्म दिवस पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने एन.एच.-5 स्थित कौड़ी कालोनी में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए। इस दौरान लखन सिंगला ने कहा कि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा न केवल हरियाणा बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभर रहे है, उनकी सकारात्मक सोच के चलते आज हर युवा उनके साथ जुड़ने के लिए लालायित है।

सिंगला ने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा की जनता के हकों की आवाज को बुलंद कर रहे है वहीं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनके पद चिन्हों पर चलते हुए छत्तीस बिरादरी के हक-हकूक की आवाज को सडक़ से लेकर संसद तक उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जिस प्रकार से कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों का रूझान जिस तरह से बढ़ता जा रहा है, उससे स्पष्ट है कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।  सिंगला ने कहा कि आज राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिवस पर सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन के समक्ष उजागर करने तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें। 

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गए 32325 केसों में से 16986 केसों का हुआ निपटारा आपसी सहमति से-सुकिर्ती गोयल

Ajit Sinha

आज पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन, लोकसभा आम चुनाव-2024, 10-फरीदाबाद लोकसभा के लिए अधिसूचना जारी

Ajit Sinha

पत्नी ने अपने आशिक जीजा व उसके दो साथियों संग मिल कर अपने पति की गला घोंट कर हत्या कर दी, तीन गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x