Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बल्लभगढ़ : पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दरों में हो रही बृद्धि को लेकर शारदा राठौर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पार्टी ने निकाली आक्रोश रैली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बल्लभगढ़: 10 सितंबर कांग्रेस पार्टी के प्रस्तावित भारत बंद को लेकर जिला महिला कांग्रेस ने आक्रोश जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक शारदा राठौर ने किया। महिला कांग्रेस ने पंजाबी धर्मशाला से शुरू करगुप्ता होटल,अग्रसेन चौक, अंबेडकर चौक व बस अड्डा मार्केट होते हुए जीटी रोड तक आक्रोश जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी महिलाएं जीटी रोड पर बैठ गई। इस जुलूस में भारी संख्या में महिलाएं ने भाग लिया। महिलाएं हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखीहुई तख्तियों उठाए हुए थी तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगा रही थी। पेट्रोल- डीजल व गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफकांग्रेस पार्टी ने भारत बंद का आह्वान किया था। जिला महिला कांग्रेस ने व्यापार में मंदी को देखते हुए इसे प्रतीकात्मक ही रखा।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शारदा राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्यमवर्गीय व गरीब जनता की जेब पर डाकाडाला है। डीजल, पेट्रोल व LPG गैस की आसमान छूती कीमतों ने बेतहाशा महंगाई बढ़ा दी है। कमरतोड़ महंगाई ने जन मानस काजीना दुर्भर कर दिया है। दो वक्त की रोटी खाना मुश्किल हो गया है। युवावर्ग में बेरोजगारी के चलते कुंठा व निराशा बढ़ रही है। देशकी अर्थव्यवस्था नोटबंदी व जीएसटी के कारण चरमरा गई है देश की जनता झूठे भाषणों और जुमलों से तंग आ चुकी है। भाजपासरकार ने अच्छे दिन का जुमला बोल कर सत्ता तो हासिल कर ली पर देश की जनता को कुछ नहीं मिला। जनता अपने साथ हुएधोखे का बदला भाजपा को चुनाव में हरा कर लेगी। उन्होंने कहा महंगाई की मार सबसे ज्यादा महिलाएं झेल रही है। क्योंकि उनकेघर का बजट बिगड़ रहा है।
महिलाएं ही भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ने में बड़ी भूमिका निभाएगी, आगामी चुनाव में केंद्र वराज्य में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष साधना सिंह, निहाला, सरला, खुशबू,मालवती, सत्यवती, निर्मला, मालती संगीरन, पूनम, रेखा, सविता नागर, शुभी, मंजू, लीला, सोनू, हेमलता, राजबाला, किरण,लक्ष्मी, आशा अग्रवाल, ओमवती, धर्मवती, श्यामवती, नफीसा, नूरबानो, माधुरी, पिंकी, सीमा, ललिता, शीला, वीरवती, माया,सुषमा, शहनाज, सुनीता, गुड्डी, गुलशन व नीतू आदि महिला नेत्रियों ने भाग लिया।

Related posts

हरियाणा सरकार ने डिजिटल विज्ञापन नीति-2020 लागू करने का निर्णय लिया है-सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बाईक रैली निकालकर किया चाईना सामान का बहिष्कार

Ajit Sinha

सूरजकुंड: 15-17 जुलाई से फरीदाबाद में हरियाणा भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियाँ हुई पूर्ण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x