Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बीकॉम और फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे गलगोटिया यूनिवर्सिटी के दो छात्रों के गुटों में मारपीट- वीडियो वायरल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:ग्रेटर नोएडा में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में दो छात्रों के गुटों में मारपीट हो गई. इस मारपीट में छात्रा समेत तीन छात्र घायल हो गए हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,   कोतवाली दनकौर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर रही है और इस मामले में यूनिवर्सिटी से भी जानकारी मांगी गई है।  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो छात्र गुट आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जिसमें एक तरफ से एक छात्रा भी हाथापाई कर रही है। किसी बात को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस में दो छात्र में गाली-गलौज हो गई थी। जिसके बाद  कुछ ही देर में दोनों छात्र गुट आपस में भिड़ गए।

यूनिवर्सिटी की सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन उसके बावजूद भी मारपीट जारी रही. वहां मौजूद अन्य छात्रों ने वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली दनकौर पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेकर यूनिवर्सिटी शासन से जानकारी मांगी है।  दनकौर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि,  बीकॉम और फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे दो छात्रों में आपस में कहां सुनी हो गई,  इसके बाद दोनों तरफ से कई छात्र भिड़ गए और हाथापाई करने लगे। संजय सिंह का कहना है कि छात्रों के दोनों गुटों की पहचान कर ली गई है और यूनिवर्सिटी प्रशासन से भी जानकारी मांगी जा रही है.  इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related posts

बीती रात जिले के नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने आए दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट व पथराव, शीशे टूटे , कई घायल।   

Ajit Sinha

महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर लगाया रेप और मारपीट का संगीन आरोप, महकमें में मचा हड़कंप

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एक ट्रक से 822 किलोग्राम गांजा बरामद कर, एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x