Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक राष्ट्रीय

फरीदाबाद: मोदी गरीबों व पिछड़ों के मसीहा: डा.के. लक्ष्मण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भाजपा ओबीसी मोर्चा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज  ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष,पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय “अटल कमल” में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि,  भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी ने यदि सच्चे मन से ओबीसी समाज के उत्थान का काम किया है तो वह मोदी सरकार ने किया है। चाहे वो केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी समाज के लोगों को  प्रतिनिधित्व देना हो या फिर ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देना हो। 

केंद्रीय विद्यालय से लेकर नीट परीक्षा में ओबीसी समाज को 27% आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया है। ओबीसी समाज प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता और हम उन्हें विश्वास दिलाते है की आने वाले 2024 में ओबीसी समाज उन्हें और ज्यादा बड़े बहुमत से एक बार फिर पीएम बनाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने साठ साल में सिर्फ नारे ही लगाए कि गरीबी हटाओ, लेकिन गरीब लोगो के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया वही भाजपा ने जहां  “अंत्योदय” का नारा ही नही दिया बल्कि मोदी के नेतृत्व में उसी भाव से गरीबों के कल्याण का कार्य भी किया। लक्ष्मण ने ओबीसी समाज के सभी प्रतिनिधियों का आह्वाहन किया कि अगले एक साल केंद्र सरकार के अच्छे कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाना चाहिए और लोगो को बताना चाहिए कि 2014 के बाद देश के हर वर्ग का विकास करने का काम मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है।

लक्ष्मण ने कहा कि मोदी ने शपथ लेने के बाद कहा था कि मेरी सरकार गरीबों व पिछड़ों को समर्पित सरकार है। केंद्र ने सारी नीतियां चाहे जन धन योजना हो, आवास योजना हो, आयुष्मान भारत योजना हो, उज्जवला योजना हो, किसान सम्मान निधि हो या फिर 80 करोड़ लोगों को राशन देने का कार्य हो, मोदी सरकार ने गरीबों और पिछड़ों को समर्पित किया है। प्रधानमंत्री  ने जो कहा वो करके दिखाया। इसलिए आज सारा ओबीसी समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है। डा. लक्ष्मण ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस 14 अप्रैल तक ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर “गांव गांव चलो, घर घर चलो” अभियान चलाएगा जिसमे 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म दिन भी मनाया जायेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़  ने अपने संबोधन में कहा  कि आज केंद्र व हरियाणा प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के चलते हम विकास के पथ पर अग्रसर है, दूसरी विपक्षी पार्टी कितना भी जोर लगा ले या प्रोपेगेंडा कर ले लेकिन आज ओबीसी समाज एकजुट होकर भाजपा के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जिन्हें भारत समझो यात्रा करनी चाहिए वो आज भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। हमें पूरा विश्वास है कि 2024 में एक बार फिर इन देशविरोधी ताकतों का हम मुंहतोड़ जवाब देंगे और दो तिहाई सीटें जीतकर फिर से  देश व प्रदेश में सरकार बनायेंगे।केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि  मोदी ने कहा था कि मेरी सरकार गरीब कल्याण को समर्पित सरकार है तो उन्होंने उसे करके दिखाया। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में सबसे पहले गरीबों व पिछड़े समाज की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया जैसे जनधन खाते, बिजली, आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन। वहीं मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने भारत को आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है। आज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल इंडिया सब भारत में विश्व स्तरीय है। देश में निवेश लाने के लिए हाईवे, एयरपोर्ट और पोर्ट की संख्या 2014 के मुकाबले पहले दोगुने से भी ज्यादा हो चुके है। मोदी जी ने सिर्फ सामाजिक न्याय पर ही नहीं आर्थिक न्याय के माध्यम से भी गरीबों और पिछड़ों का कल्याण किया है। भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग को अब संवैधानिक दर्जा मिल चुका है और समस्याओं के समाधान में कोई दिक्कत नहीं आएगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश में मनोहर सरकार पिछड़े वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा को जन-जन के बीच ले जाना होगा और उन्होंने बूथ स्तर पर मजबूत करने का आवाहन किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना है कि ओबीसी समाज राष्ट्र की मुख्यधारा में नेतृत्व के स्तर पर स्थापित हो।त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा प्रभारी विप्लव देव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा जोड़ने का काम करती है। तोड़ने की परंपरा कांग्रेस में है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने नारा दिया था सबका साथ, सबका विकास, सबका विस्वास। इसी ध्येय वाक्य का भाजपा अनुसरण करती है। देव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिए सर्वप्रथम राष्ट्र है, न कि निजी हित। उन्होंने घोषणा की कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश में 4 लाख पन्ना प्रमुख तैयार हो जायेंगें।ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संसद नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी हैं जो “सेवा ही संगठन है” के सिद्धांत पर चलती है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हो या राम मंदिर या तीन तलाक भाजपा अपने किए गए वायदों को जरूर पूरा करती है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव ने कहा कि 6 अप्रैल से ओबीसी मोर्चा पूरे देश में ” गांव गांव चलो, घर घर चलो” अभियान चलाएगा जिसमें केंद्र सरकार द्वारा पिछले नौ वर्ष में  पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए किए गए कामों को, योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया जाएगा और लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि वे इस अभियान में अपनी सौ प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related posts

महंगाई बढ़ने का एक बड़ा कारण मोदी सरकार के मित्रों द्वारा स्थापित आर्थिक एकाधिकार है-जयराम रमेश

Ajit Sinha

पिछली सरकार में जनता के पैसों का जिसने दुरूपयोग व घोटाला किया , उसकी जांच सीबीआई व ईडी कर रही हैं: सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम के निकट जंगल में 11 वीं क्लास के दो छात्र के शव पेड़ से लटके मिले हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x