Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: यमुना आवासीय योजना के तहत सस्ते प्लॉट दिलाने के नाम 690 लोगों से 3.82 करोड़ की ठगी करने के 3 आरोपित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आज यमुना आवासीय योजना के तहत सस्ते दामों पर एक वेबसाइट के जरिए प्लॉट दिलाने के नाम पर आमजनों से करोड़ों रूपए की ठगी करने वाले तीन शातिर ठगों को अरेस्ट किया हैं। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने एक लेपटॉप, 4 मोबाइल फोन, 94000 रूपए नगद बरामद किए हैं और 34 लाख रूपए बैंक खातों में होल्ड करवाया गया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम मधुर, विनोद तथा अनूप ऊर्फ अमन है। ये लोग अब तक उत्तर प्रदेश ,हरियाणा व दिल्ली में इस तरह से 690 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं , इनके बैंक खातों में अब तक 3 करोड़ 82 लाख रूपए के ट्रांजक्शन होना पाया गया हैं।

एसीपी साइबर क्राइम मोनिका ने आज आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि  अरेस्ट  किए गए आरोपियों में मधुर, विनोद तथा अनूप ऊर्फ अमन का नाम शामिल है। आरोपी विनोद तथा मधुर नोएडा के रहने वाले हैं वहीं आरोपी अनूप दिल्ली के मयूर विहार का निवासी है। मोनिका का कहना हैं कि बड़े शहरों में अपना मकान बनाना आमजनों का सपना होता है, इसके लिए वह सारी उम्र मेहनत करते हैं और अपनी मेहनत की कमाई से पैसे बचाकर शहर में प्लॉट खरीदकर उसपर अपना मकान बनाने का सपना पूरा करने की कोशिश करते हैं परंतु कुछ साइबर ठग इनकी मेहनत की कमाई को चुटकियों में उड़ा लेते हैं।  इसी प्रकार के एक साइबर अपराध का पर्दाफाश बल्लभगढ़ साइबर पुलिस ने किया है जिसमें आरोपितों  ने यमुना आवासीय योजना के नाम पर आम जनों  के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। यमुना आवास योजना में लोगों को लॉटरी सिस्टम के द्वारा सस्ते प्लॉट उपलब्ध करवाए जाते हैं जिसमें प्लॉट के साइज के अनुसार फीस जमा करवानी होती है और बाद में यदि लॉटरी में किसी व्यक्ति का नाम आ जाता है तो उसे सस्ते दाम पर प्लॉट मिल जाता है। इसके लिए उन्हें YEIDA की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होता है। 

उनका कहना हैं कि साइबर ठगों ने इस वेबसाइट के जैसी हूबहू एक फर्जी वेबसाइट बनाकर आमजनों को सस्ते प्लॉट का लालच दिया और उनसे इस फर्जी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात उनसे पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। आरोपितों ने फरीदाबाद के रहने वाले तीन व्यक्तियों से 42 हजार, 31 हजार व 21 हजार रुपए ठगी से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके पश्चात जब ग्राहकों अपना प्लॉट या पैसे वापस मांगे तो आरोपितों  ने पैसे वापस करने से मना कर दिया और प्लॉट भी नहीं दिया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाने में की जिसके पश्चात आरोपितों  के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश फर्जीवाड़े की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपितों  की तलाश शुरू की गई। उनका कहना हैं कि इस  मामले में पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों तथा साइबर तकनीकी के माध्यम से उक्त तीन आरोपितों को अरेस्ट कर लिया। आरोपितों के कब्जे से 01 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन व 94 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं जबकि आरोपितों  के 34 लाख रुपए बैंक खातों में होल्ड करवाए गए हैं। आरोपितों को तीन मुकदमों में 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर मामले में पूछताछ शुरू की गई जिसमें पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों  ने यूपी, हरियाणा व दिल्ली में इस प्रकार की 690 वारदातों को अंजाम दिया है और उनके बैंक खातों से करीब 3.82 करोड़ रुपए का लेनदेन पाया गया है। पुलिस द्वारा इन मामलों में संबंधित थानों को सूचित किया जा रहा है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपितों  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है वही मामले में शामिल अन्य आरोपितों  की जांच की जा रही है और उन्हें जल्द अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

बिजली का ट्रांसफॉमर खराब होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में 2 घंटे व शहरी क्षेत्रों 1 घंटे में ठीक करें बिजली अधिकारी व कर्मचारी- अनिल विज

Ajit Sinha

नाम बदलकर और कलावा पहनकर देते थे वारदात को अंजाम,2 करोड़ के सामान के साथ मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार- वीडियो देखें। 

Ajit Sinha

आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से संबंधित सी-विजिल ऐप पर मिली 12011 शिकायतें, जिनमें से 11122 सही मिली -पंकज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x