Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

लोकसभा की सीटें बढ़ाकर सत्ता पर स्थायी कब्जा करना और देश में तानाशाही लाना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा लाया जा रहा परिसीमन बिल लोकतंत्र और एससी-एसटी के हितों के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता पर स्थायी कब्जा करना और तानाशाही लाना चाहते हैं। शनिवार को संसद के आगामी सत्र को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन के दलों की बैठक के बाद गठबंधन नेताओं के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि परिसीमन बिल पास कराकर अगर लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 कर दी गईं, तो देश को बहुत बड़ा नुकसान होगा और लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। पूरी सत्ता अगर भाजपा के हाथ में चली गई, तो ये संविधान में अपनी इच्छानुसार बदलाव करने के लिए इस बहुमत का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए ‘इंडिया’ गठबंधन इस बिल का मजबूती से विरोध करेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन बिल में एससी (अनुसूचित जाति) और एसटी (अनुसूचित जनजाति) के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। संविधान के अनुच्छेद 330 का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एससी-एसटी के लिए उनकी जनसंख्या के अनुपात में सीटें आरक्षित होनी चाहिए, लेकिन इस बिल में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि 2026 की जनगणना के आंकड़े आने वाले हैं, तो इसका इंतजार क्यों नहीं किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि अगर ताजा जनगणना को ध्यान में रखा जाए तो जनसंख्या के अनुपात में एससी-एसटी को ज्यादा सीटें मिलेंगी। लेकिन मोदी सरकार एससी-एसटी को उनकी हिस्सेदारी नहीं देना चाहती।

खरगे ने आगे कहा कि जो दागी चुनाव आयोग देश के करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा रहा है, उसी को परिसीमन की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार खुद वोट चोरी को लेकर कटघरे में हैं, उन्हीं की देखरेख में परिसीमन होगा तो और भी ज्यादा फर्जीवाड़ा होगा। उन्होंने कहा कि किस सीट को सामान्य बनाना है, किस सीट को आरक्षित बनाना है और कहां महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करनी है, इन सभी महत्वपूर्ण फैसलों में चुनाव आयोग की भूमिका होगी। जब वोट चोरी को लेकर ही इतने गंभीर आरोप हैं, तो ऐसे में परिसीमन की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। असम और जम्मू-कश्मीर में हुए परिसीमन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी भाजपा को लाभ पहुंचाने वाला परिसीमन किया गया। दोनों राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में किस तरह बदलाव किया गया, सामान्य और आरक्षित सीटों का स्वरूप कैसे बदला गया, इसके राजनीतिक परिणाम सभी ने देखे हैं। पूरे देश में इसी तरह का परिसीमन कर भाजपा अपने राजनीतिक हितों को साधना चाहती है।खरगे ने याद दिलाया कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया था, लेकिन जनता ने उसे विफल कर दिया। अब लोकसभा की सीटों की संख्या 850 करके भाजपा हमेशा के लिए सत्ता अपने हाथ में लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि पिछली बार परिसीमन बिल गिरने के बाद अलग-अलग पार्टियों को तोड़ा गया, ताकि संख्या बल जुटाकर सत्ता हथियाई जा सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चीन में सभी लोग एक साथ समर्थन में हाथ उठाते हैं, यहां भी नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को खत्म कर वैसा ही समर्थन जुटाना और तानाशाही लाना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो सत्ता हमेशा भाजपा-आरएसएस के पास रहेगी और ये मनुस्मृति के अनुसार देश को चलाएंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पंचकूला में तीन दिवसीय 38वें वसंत उत्सव का किया शुभारंभ।

Ajit Sinha

कोरोना: पेंशन अप्रैल माह में दोगुनी,मुफ्त में 50 प्रतिशत अतिरिक्त के साथ 7.5 किलो राशन मिलेगा,जीएसटी में छूट दिया जाएगा: केजरीवाल

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पंजाबी सिंगर व अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मौत के पीछे साजिश का शक ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x