Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

शादी के खिलाफ थे लड़की परिवार के लोग इस लिए महिला मित्र को एक होटल में जहर देकर हो गया था फरार, पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अपनी महिला मित्र को बहला- फुसला कर ले जाने और फिर उसको जहर देकर हत्या कर, फरार होने के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है जिसका नाम विपिन यादव निवासी टीका मांडिया पूर्वा खडकपुर जिला अमेठी उत्तर प्रदेश हाल गांधी कालोनी कुरेशीपुर फरीदाबाद है। जिसको न्यायालय में पेश कर 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार पीडिता के भाई ने थाना धौज, फरीदाबाद में दी शिकायत में बताया कि 23 नवंबर को उसकी बहन घर से पढाई करने के लिए गई थी लेकिन वापस घर नही पहुंची है, जिसकी शिकायत पर थाना धौज, फरीदाबाद में गुमशुदगी की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर तलाश आरंभ की गई।

उन्होंने बताया कि गत 24 नवंबर को कंट्रोल रुम में सूचना प्राप्त हुई कि थाना सेक्टर-37, फरीदाबाद स्थित एक होटल में एक लडकी मृत अवस्था में मिली है जिस पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची। मृतक लडकी की पहचान गुमशुदा लड़की के रूप में हुई। इसके उपरांत उसके भाई के कथन पर हत्या की धारा जोड़ दी गई। उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर अपराध शाखा डीएलएफ, फरीदाबाद की टीम को आरोपित की तलाश के लिए निर्देशित किया गया। अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 28 नवंबर को विपिन को अमेठी से काबू कर लिया है।जिसकी पूछताछ पर सामने आया कि वह, मृतका से शादी करना चाहता था परंतु परिवार खुश नही था। इसी के चलते उन्होंने मरने की योजना बनाई। गत 23 नवंबर को वह, मृतका को बहला फुसलाकर थाना सेक्टर-37 क्षेत्र स्थित एक होटल पर ले गया। वह अपने साथ चूहे मारने की दवा भी लेकर गया था। जहां पर उसने चूहे मारने की दवा को पानी में घोलकर लडकी को पिला दिया और फिर वहां से भाग गया।  गुमराह करने के लिए उसने अपने मरने का एक नोट भी लिखकर होटल में ही छोड़ दिया था। आरोपित को शनिवार को  अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे आगे और गहन पूछताछ की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: सीपी ओ. पी. सिंह ने आज तुरंत प्रभाव से दो थानों के एसएचओ सहित 3 इंस्पेक्टरों को बदले हैं।  

Ajit Sinha

सीपी संजय अरोड़ा की अध्यक्षा में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई थी। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में 36 वर्षीय महिला टीचर के गाल ब्लैडर में से 1170 से अधिक स्टोन्स (पथरी) निकाले गए-वीडियो देखें। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x