Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: छात्र हित हेतु आंदोलन चला रही युवा आगाज ने नेहरू कॉलेज में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: छात्र हित के लिए आंदोलन चला रही युवा आगाज ने नेहरू कॉलेज में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। विगत तीन सप्ताह से दाखिले से वंचित छात्रों की लड़ाई लड़ रहे युवा आगाज संगठन ने अपने आंदोलन को और मुखर कर दिया हैं। सीट बढ़ाने के नाम पर सिर्फ बी कॉम कोर्स में 10 फीसदी सीट बढाकर कॉलेज प्रशासन एवं प्रदेश की सरकार ने छात्रों के साथ धोखा किया है। छात्र और संगठन सभी कोर्सों में 20 फीसदी सीट बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों के दाखिले हो जाएं।
युवा आगाज संगठन ने सेक्टर 16 स्थित उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। संगठन के संयोजक जसवंत पंवार भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं उनके समर्थन में नेहरू कॉलेज के छात्र भी धरना स्थल पर मौजूद रहे। छात्र नेता अजय डागर ने कहा कि सरकार और कॉलेज प्रशासन हमारी मांग जल्द से जल्द पूरे करे। श्री डागर ने कहा कि यदि भूख हड़ताल पर बैठे हमारे छात्र नेताओं और युवा साथियों को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेवारी भाजपा सरकार की होगी।
भूख हड़ताल के समर्थन में आये आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि कॉलेज में सभी कोर्सों में 20 फीसदी सीट बढ़ाने की मांग को शीघ्र मानकर सैंकड़ों छात्रों के भविष्य को ख़राब होने से बचाए। उपरोक्त मांग के लिए युवा आगाज संगठन ज्ञापन और धरने-प्रदर्शन दे चुका विवश होकर भूख हड़ताल शुरू की गई है अभी भी समय है सरकार समय रहते उचित कदम उठाले। भूख हड़ताल पर बैठे युवा आगाज संगठन के संयोजक जसवंत पंवार के साथ छात्र नेता अजय डागर, अर्जुन, सुनील, मनोज, चंद्रपाल, हिमांशु, संजीव अत्रि, तरुण विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related posts

हे भगवान! पुलिस में जवान की कमी, नगर निगम में फण्ड की कमी, ऐसे में बरसात में होने वाली मुश्किलों से कैसे निपटेंगे प्रशासन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -56 ने बीकॉम के छात्र को एटीएम मशीन के जरिए बैंकों को लाखों के चुना लगाने के जुर्म में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

निगम में शामिल गांवों के ट्यूबवेल आपरेटरों की चिट्ठी बदलने पर एमसीएफ कर्मचारी सस्पेंड, होगी एफआईआर- मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x