Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो हरियाणा

गृहमंत्री अनिल विज ने सीआईडी, पक्ष -विपक्ष और पुलिस के बारे में क्या कहा, आप स्वंय सुनिए उन्हीं की जुबानी, इस वीडियो में ।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जहां हरियाणा में सीआईडी को लेकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री में खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं आज हरियाणा के जिला फरीदाबाद में पहुंचे हरियाणा की राजनीति के गब्बर कहे जाने वाले हरियाणा सरकार में गृह मंत्री अनिल विज ने इन खबरों का खंडन करते हुए मीडिया से कहा कि उनका और मुख्यमंत्री का कहीं भी कोई मनमुटाव नहीं है। आप स्वंय इस वीडियो में अनिल विज को सुन सकते हैं। 
सीआईडी विभाग के बारे में अनिल विज ने कहा कि सरकारें रूल ऑफ लॉ से चलती हैं और रूल ऑफ लॉ यह कहता है कि जो बिजनेस एलोकेशन ऑफ रूल है हमारा 1974 उसमे CID पेज नम्बर 30 पर और रूल नम्बर 5 में होम डिपार्टमेंट में दिखाया गया है। बात रही मुख्यमंत्री की तो वह सुप्रीमो होते है और मुख्यमंत्री सीआईडी को लेना चाहते हैं तो वह कैबिनेट और विधानसभा में पास करवा कर इसे एक अलग डिपार्टमेंट भी बनवा सकते है । वहीं अनिल विज ने कहा कि वह जहां भी जाते हैं औचक जाते हैं



वह बिना बताए कहीं भी जा सकते हैं जिस पर मीडिया ने सवाल किया  कि आप से सभी अधिकारी डरते हैं तो अनिल विज ने जवाब दिया कि अनिल विज से तो सभी डरते हैं। इस मौके पर अनिल विज ने कहा कि उनके अंतर्गत पुलिस आती है और वह हर जिले से 10, 10 पुलिसकर्मी लेंगे जिसमें अधिकारी भी शामिल होंगे उन्हें बुलाकर एक मीटिंग लेंगे और पुलिस की छवि में सुधार पर चर्चा करेंगे ताकि हरियाणा की पुलिस टेक्नोलॉजी और हर प्रकार से नंबर वन हो । वहीं उन्होंने कहा कि जैसा कि स्वास्थ्य विभाग भी उनके पास है वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी सुधार करेंगे ताकि लोगों को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल पाए। उन्होनें और भी बहुत कुछ कहा पर आप सुनिए प्रकाशित की गई इस वीडियो में ,

Related posts

दर्ज मुकदमे में शामिल होने आए एक खिलाडी की लड़की के परिजन ने किडनेप की, और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी-केस दर्ज

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना- देखें वीडियो।

Ajit Sinha

जनता से मिल रहे समर्थन से उर्जा लेकर 2024 के मिशन में जुट जाएं: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
error: Content is protected !!