Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज डाकघर से एक नई प्रणाली की शुरुआत की है जिसे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का नाम दिया है ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार और फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने आज एनआईटी फरीदाबाद स्थित डाकघर से एक नई प्रणाली की शुरुआत की है जिसे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का नाम दिया है ।
कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली से इसकी विधिवत शुरुआत की है । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया में यह एक और कदम, यहां फरीदाबाद डाकघर के प्रांगण में जनता को समर्पित हो रहा है ।
उन्होंने बताया पूरे भारतवर्ष में आज ही डाक विभाग के 650 डाकघरों में 3250 सेवा केंद्रों में यह सेवा शुरू हो जाएगी और 31 दिसंबर 2018 तक पूरे भारतवर्ष के हर एक डाकघर में यह स्कीम चालू हो जाएगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आज से देश की एक ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र में पहुंच रहा है ,जो कि बिना कोई रकम दिए जीरो बैलेंस से केवल आधार नंबर और पैन नंबर देकर खुल सकता है ।
उन्होंने बताया की ग्रामीण लोग अपने गांव के डाक सेवक के माध्यम से यह खाता खुलवा सकते हैं इस सुविधा में सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि मनरेगा, छात्रवृत्ति सब्सिडी व अन्य सामाजिक कल्याण इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह बताते हुए उन्हें अत्यंत खुशी हो रही है कि केन्द्र सरकार द्वारा डाकघर ग्रामीण डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवकों की वेतन के भत्तों में अभी 55 परसेंट तक वृद्धि की गई है। इस अवसर पर उनके साथ डाकघर अधीक्षक रोहतास, फरीदाबाद की सुमन बाला के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Related posts

कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज व उसके साथियों को किया कांग्रेस में शामिल,सरकार को कोषा  

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने निर्धारित रूट से हटकर दो घंटे तक किया शहर का औचक निरीक्षण, दिए बडख़ल रोड के सौंदर्यकरण के निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती सीमा त्रिखा का फरीदाबाद में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x