Athrav – Online News Portal
Uncategorized

गुरुग्राम : सेक्टर -40 थाना ने 55 करोड़ रूपए के ठगी करने के आरोप में एक उद्योगपति , उसकी पत्नी व दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : सेक्टर -40 थाना पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयामत करने का मुकदमा दर्ज किया हैं। सभी आरोपियों पर करीब 55 करोड़ रूपए के ठगी करने का आरोप हैं, इस मुकदमे में अभी तक किसी भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
सेक्टर -40 थाने में दर्ज मुकदमे में बताया गया हैं कि लव सिंगला, अनीता सिंगला , मुकुल व सौरभ सिंगला निवासी मकान न. 816 ,सेक्टर -15 पार्ट -2 गुरुग्राम को रबड़ की कंपनी लगाने के लिए शिकायत कर्ता मिलन अग्रवाल निवासी जी -85 ,साऊथ सिटी -4 ने 54 . 98 करोड़ रूपए दिए थे पर सिंगला फैमली ने न तो उन्हें रबड़ की कंपनी लगा कर दी, नाही उसके 54 . 98 करोड़ रूपए लौटाए। जांच अधिकारी राकेश का कहना हैं कि सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 420, 406 व 34 आई पीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।

Related posts

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार यूनीपोल से टकराई, तीन छात्रों की मौत

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : अक्तूबर से दिसंबर तक ग्रामीणों को कानूनी जानकारियां दी जाएंगी, जज पारिक

Ajit Sinha

बेणेश्वर में शुरू हुआ 10 दिवसीय विशाल मेला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x