Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कांग्रेस ने सरकारी जमीनों पर बसाया, भाजपा ने उस जगह से उजाड़ने का कार्य किया, निगम ने अवैध निर्माणों को तोडा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :जो जमीन सरकारी है वो जमीन हमारी है, यह कहना हैं कांग्रेस के शासनकाल में सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने वाले भू -माफिआओं की। लेकिन बीजेपी ने अपने शासन काल में इस कहावत को असिद्ध कर दिया है और सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने वालो की बड़ी- बड़ी इमारतों पर पीला पंजा चला कर धराशायी कर दिया।
फरीदाबाद नगर निगम ने आज नीलम -बाटा रोड के समीप नगर निगम की कई एकड़ जमीनों पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्ज़ा कर दुकाने बना ली थी और नगर निगम उन्हें दुकाने खाली करने के लिए बार -बार नोटिस दे रहा था लेकिन इसके बावजूद भू -माफिया उस जमीनों को खाली नहीं कर रहे थे जिसके चलते आज फरीदाबाद नगर निगम रैपिड एक्शन फ़ोर्स और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और अपने पीले पंजे से अवैध निर्माण को ढहा दिया। इस दौरान जिस किसी ने सरकारी काम में बाधा डाली पुलिस और रैपिड एक्शन फाॅर्स ने उसे दौड़ा -दौड़ा कर पीटा और हिरासत मे ले लिया।
सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने वाले माफिआओं पर आज फरीदाबाद नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को अपने पीले पंजे से ढहा दिया। दिखाई दे रहा यह नजारा फरीदाबाद के नीलम -बाटा रोड का है
जहाँ पर कई एकड़ जमीनों पर कुछ भू -माफिआओं ने जबरन कब्ज़ा कर लिया था जिसे खाली कराने के लिए नगर निगम ने कई बार उन्हें नोटिस भी दिया था। लेकिन भू- माफिया नगर निगम के नोटिस को नजर अंदाज कर रहे थे जिसके चलते आज नगर निगम ने रैपिड एक्शन फ़ोर्स और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और अपने पीले पंजे से अवैध निर्माणों को ढहा दिया। इस दौरान जिस किसी ने सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की पुलिस और रैपिड एक्शन फाॅर्स ने उसे दौड़ा -दौड़ा कर पीटा और हिरासत मे ले लिया।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -56 ने 20 लाख के गाय के खालों से भरे हुए एक ट्रक को सेक्टर -58 से पकड़ा,एक खाल तस्कर गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन गंभीर, व्यापक स्तर पर हो रही कार्रवाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विधानसभा में वित्तमंत्री कैप्टेन अभिमन्यु का बजट सिर्फ चुनावी बजट, किसी वर्ग को नहीं मिली विशेष राहत : ललित नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x