Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीपी विकास कुमार अरोड़ा ने क्राइम ब्रांच -30 में तैनात सब इंस्पेक्टर अशोक को प्रशंसा भेंट कर किया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने सेक्टर -21 अपने कार्यालय में क्राइम ब्रांच – सेक्टर-30 में तैनात सब इंस्पेक्टर अशोक को बेहतरीन कार्य करने पर प्रथम श्रेणी का प्रशंसा पत्र और एक हजार रूपए का नगद इनाम देकर सम्मानित किया हैं। इस दौरान पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने उन्हें कहा, इसी तरफ बेहतरीन कार्य करके, अपराध खत्म करने की गति को और तेजी के साथ आगे बढ़ाना हैं।
सम्मानित सब इंस्पेक्टर अशोक ने बीते दिनों सराय ख्वाजा इलाके में एक पुलिसकर्मी को चाकू मार फरार होने वाले दो अपराधी को जनवरी माह में अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। इसके अतिरिक्त उन्होनें गांव पन्हेड़ा खुर्द में फिरौती मांगने वाले 5000 रूपए के इनामी बदमाश को सलाखों के पीछे धकेल दिया था। इसके अलावा एक हत्या आरोपित हाईकोर्ट से जमानत पर आने के बाद 18 साल से लगातार फरार चल रहा था, को अरेस्ट कर नीमका जेल भेज दिया।

Related posts

24 लोगों से 50 लाख ठगने का आरोप में मैसर्स गंगा एसोसिएट्स के एक स्टाफ को दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की डॉक्टर दम्पति डॉ. अर्पित जैन आईपीएस एवं डॉ. अंशु सिंगला आईपीएस उतरेंगे अस्पतालों के प्रबंधन में

Ajit Sinha

बच्चे को अगवा कर, ढाई लाख की फिरौती की मांग करने वाला चचेरा भाई को दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x