Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: परमात्मा को जानना ही मानव का धर्म है : अमन महेंद्रू


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: खेड़ी गुजरान गांव में निरंकारी मिशन की फरीदाबाद ब्रांच द्वारा विशाल सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी के विश्व बंधुत्व व एक तत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उपदेश से इस सत्संग कार्यक्रम का आयोजन गर्वमेन्ट कालेज खेड़ी कलां के प्रांगण में किया गया । इस कार्यक्रम में अमन महेंद्रू जी (केंद्रीय ज्ञान प्रचारक, निरंकारी मिशन आगरा, उत्तर प्रदेश) ने आए हुए सभी भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य जन्म परमात्मा की प्राप्ति के लिए मिला है। परमात्मा को जानना ही मानव का धर्म है। श्रीमद् भागवत गीता में बताया गया है कि परमात्मा का अविनाशी रूप देखकर ही इसकी भक्ति की जा सकती है।

इस परमात्मा की प्राप्ति के लिए हमारे कर्मों का मनुष्य वाले होना आवश्यक है। मनुष्य जन्म सर्वश्रेष्ठ इसीलिए है क्योंकि केवल वही परमात्मा के ज्ञान को प्राप्त कर सकता है। यही संदेश आज निरंकारी मिशन दे रहा है। सत्संग में हरियाणवी, गढ़वाली, पंजाबी, भोजपुरी, हिंदी आदि भाषाओं का सहारा लेते हुए भक्तों ने गीतों, कविताओं व विचारों द्वारा यही संदेश दिया कि एक को जानकर, एक को मानकर ही एक की भक्ति की जा सकती है।  हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में सत्संग का आनंद प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन निरंकारी मिशन के फरीदाबाद के संयोजक महेश चंद के साथ सचिन अरोड़ा, संजय अरोड़ा,चरण दास मेहमी, रमेश चावला व श्रीमती शील बजाज द्वारा किया गया। सत्संग में फरीदाबाद व बल्लभगढ़ की कई जानी-मानी हस्तियों जैसे नीरज शर्मा (एमएलए, एनआईटी फरीदाबाद), नगेंद्र भड़ाना( पूर्व एमएलए एनआईटी, फरीदाबाद), धर्मवीर भड़ाना (आप पार्टी, फरीदाबाद) सरपंच,पावटा, आर के चिलाना (जिला पब्लिक रिलेशंस एंड ग्रीवेंस कमिश्न, फरीदाबाद) व सुनील शर्मा (प्रिंसिपल, गवर्नमेंट कॉलेज खेड़ी गुजरान) ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। मंच संचालन शुभम ओबेरॉय द्वारा किया गया व कार्यक्रम की व्यवस्था में चंद्रपाल (संचालक,बल्लभगढ़) व रामस्वरूप (संचालक , फरीदाबाद), पवन डाबर, एसके नागपाल, पुनीत बिष्ट, ब्रहमपाल, डीएन शर्मा, हरेंद्र भड़ाना वार्ड नंबर एक, रणवीर लोहिया, सरपंच खेड़ी गुजरान पूजा व आनंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर विधायक नीरज शर्मा ने आए हुए सभी संतों का अभिनंदन किया, सतगुरु माता का धन्यवाद किया और राम कथा का का सहारा लेकर ज्ञान पर चर्चा की। महेश चंद जी संयोजक फरीदाबाद ने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आज मानवता को सुखी रखना चाहती हैं इसलिए हम सभी को सत्संगों में हिस्सा लेकर ज्ञान बटोरना चाहिए। इस मौके पर हजारों निरंकारी संत और आसपास के गांव के लोगों ने भाग लिया। सभी ने निरंकारी मिशन का ज्ञान लिया। अंत में ऑर्गेनाइजर सचिन अरोड़ा जवाहर कालोनी ने सभी आए महापुरुषों का कोटि-कोटि धन्यवाद किया और सभी संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related posts

फरीदाबाद: विधायक सीमा त्रिखा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी पक्ष गुरुकुल में ओवरब्रिज के लिए जमीन देने को राजी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :लक्कड़पुर ,शिव दुर्गा बिहार में मोबाइल टावर लगाने के विरोध करने पर जमकर लात घुसे,लाठी -डंडे,सरिया चले,चोटें लगी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: चुनाव नतीजों से भाजपा और मजबूत होकर उभरी – मनोहर लाल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x