Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और औमप्रकाश धनखड़ ने किया निकाय चुनाव में जीत का दावा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हिसार: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को कार्यकर्ता संभाल के संकल्प और अनुशासन के संदेश के साथ तीसरी बार भी हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया गया। इसके अलावा खुद प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मुक्त कंठ से मोदी-मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की प्रशंसा की और पार्टी के लिए लगातार काम करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की पीठ ठोकी। हिसार के गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय के सभागार में कार्यकारिणी बैठक के अध्यक्षीय भाषण में ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को अपने कार्यकर्ताओं की ताकत को संभाल कर रखना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता योग्य हैं लेकिन चुनाव में टिकट सबको मिलना संभव नहीं।

जिनको टिकट नहीं मिले, ऐसे कार्यकर्ताओं में निराशा के भाव नहीं आने चाहिए बल्कि ऐसे कार्यकर्ताओं को अपना मन संभालते हुए पार्टी हित में काम करना चाहिए। ओमप्रकाश धनखड़ ने यहां इशारे में अनुशासनहीनता पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी बात ना करें, जो पार्टी और सरकार के खिलाफ हो। अगर ऐसा कोई करता है तो वह पार्टी के लिए नहीं है और पार्टी को भी ऐसे व्यक्ति के बारे में विचार करना चाहिए। धनखड़ ने कहा कि अगर किसी को अपनी बात कहनी है तो उसे पार्टी में सही मंच पर रखना होगा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर कटाक्ष किया और कहा कि मूल्यहीन राजनीति करने वाले सबसे खतरनाक होते हैं। जिनके कोई सिद्धांत नहीं होते, ऐसे लोगों से समाज को नुकसान होता है। राष्ट्रवाद हमारा सिद्धांत है लेकिन कुछ लोगों के लिए राजनीति सर्वोपरि है, मूल्य नहीं।

ऐसे में हमें अपनी बातों पर जनता का फोकस कराना  होगा। जनता हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी, लेकिन नीयती और जनता ने देश व प्रदेश की बागडोर हमें सौंपी है। नीयती ने हमारे सपनों को साकार किया है। हमें सपनों को बचाए रखना है। उन्होंने दावा किया कि 2022 में चार राज्यों की जीत ने 2024 में फिर जीत पक्की कर दी है। हरियाणा में भाजपा निकाय चुनाव और निगम चुनावों में जीत दर्ज कर आगामी विधानसभा चुनाव में भी अपनी तीसरी जीत पक्की करेगी। उन्होंने दावा किया कि मनोहर सरकार के कार्यों ने प्रदेश की जनता का दिल जीता है, इसलिए तीसरी बार भी प्रदेश की जनता भाजपा को ही सत्ता सौंपेगी। 

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने साल भर में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को 19 पेज की एक स्लाइड के माध्यम से कार्यकारिणी में रखा और इसके बाद केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की मनोहर सरकार के कार्यों को गिनवाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कार्यकारिणी की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के मंत्री डा. कमल गुप्ता, संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने दीप प्रज्जवलित किया।पूर्व मंत्री कविता जैन ने बैठक की शुरूआत में शोक प्रस्ताव पढ़कर दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व मंत्री रत्न लाल कटारिया और सांसद धर्मवीर ने केंद्र सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को सदन के सामने रखा। महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने बूथ सशक्तिकरण पर अपनी बात रखी वहीं संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बैठक में रखी।……

बाक्स…. 

*दूसरे सत्र में गिनाई गई राज्य सरकार की उपलब्धियां*

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी तीन सत्रों में हुई। पहला सत्र केंद्र की उपलब्धियों पर रहा तो दूसरा सत्र राज्य सरकार की उपलब्धियों पर रहा। गृहमंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री जेपी दलाल व खेल मंत्री संदीप सिंह ने प्रदेश में हुए जन कल्याणकारी कार्यों को बारी-बारी रखा। दूसरे सत्र में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने अपना उद्बोधन रखा तो अंतिम व तृतीय सत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपना उद्बोधन देते हुए जनता के लिए हर समय कार्य करते रहने की बात कही। श्री तावडे ने कहा कि हमें राजनीतिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं या अन्य माध्यमों से जुड़कर जनसेवा करें। कार्यकारिणी की बैठक में मंत्री डा. बनवारी लाल, कमलेश ढांडा, कंवर पाल गुर्जर, मंत्री ओम प्रकाश यादव, विधानसभा रणबीर गंगवा, सांसद संजय भाटिया, सांसद नायब सैनी, बिजेंद्र सिंह, सांसद अरविंद सैनी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, सांसद रमेश कौशिक, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा, सांसद डीपी वत्स, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, पवन सैनी, मोहनलाल बडोली, पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा सहित सभी प्रदेश कार्यकारिणी से जुड़े नेता मौजूद रहे।

……. बाक्स…. 
*विकास कार्यों और संगठनात्मक ताकत से जीतेंगे निकाय चुनाव : मनोहर लाल*

कार्यकारिणी के अंतिम सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर ने अपनी सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि सरकार के कल्याणकारी कामों और संगठनात्मक ताकत के कारण निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि हमने विकास में पीछे छूट रहे गरीब लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। परिवार पहचान पत्र, अंत्योदय योजना और स्वामित्व योजना आदि योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त योजनाओं से व्यवस्था परिवर्तन का दौर शुरू हुआ है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की पीठ भी थपथपाई। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में लगातार मजबूत हुई है और संगठनात्मक मजबूती तथा विकास के कार्यों के कारण निकाय चुनाव जीतेंगे।

Related posts

फरीदाबाद :जीएसटी पोर्टल में कमियों को लेकर प्रधानमंत्री से सुधार की प्रार्थना

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

सेक्टर -31 के डीएलएफ इलाके में पानी के टैंकर ने एक मासूम बच्चे को कुचला, मौत, चालक फरार, टेंकर को कब्जे में लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x