Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद के केजीएल ग्रीन्स सोसाइटी व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक रेप केस में अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: महिला थाना सेंट्रल की टीम ने आज ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को नौकरी दिलाने का लालच देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित संचालक का नाम तरुण , उम्र 49 साल हैं, जबकि पीड़िता की उम्र लगभग 25 साल हैं। पीड़िता के साथ ये घटना वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान घटी थी। और मुकदमा अब 22 जुलाई को महिला थाना सेंट्रल में मुकदमा दर्ज की गई थी, जिसमें आरोपित को अरेस्ट किया गया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडित लडकी की शिकायत के अनुसार लडकी वर्ष- 2020 लॉकडाउन के दौरान आरोपित  के ग्राहक सेवा केन्द्र मोड़बंद दिल्ली पर पैसे निकलवाने के लिए गई थी। जिसकी वहां आरोपित से मुलाकात हुई, आरोपित ने लडकी से उसका फोन नम्बर ले लिया और बात करने लगा। आरोपित ने लडकी को नौकरी लगवाने के लिए बुलाया और अपने ऑफिस में नौकरी लगा कर, होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपित ने अपना एक ग्राहक सेवा केन्द्र ऑफिस सेहतपुर पल्ला में खोला था। लडकी को पल्ला ग्राहक सेवा केन्द्र पर भेज दिया। लडकी ने महिला थाना में गत 22 जुलाई को शिकायत दी जिस पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित  की तलाश शुरु कर दी। आरोपित को अरेस्ट  करने के लिए महिला थाना पुलिस टीम ने केजीएल,सेहतपुर और मोड़बंद  ,दिल्ली में छापेमारी  की। आरोपित  तरुण को ग्राहक सेवा केंद्र बड़ोदरा बैंक सेहतपुर पल्ला से अरेस्ट किया है। अरेस्ट आरोपित फरीदाबाद के सेक्टर-77 केजीएल ग्रीन्स सोसाइटी का रहने वाला है।आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने संजय कालोनी कालोनी पुलिस चौकी में आमजनों की शिकायतें सुनी,निपटनें व कार्रवाई हेतु एसीपी को सौपा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 32 वें सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिल्प मेले में दर्शक जगह -जगह सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं, आप भी सेल्फी ले सकतें हैं।

Ajit Sinha

महिला को थाने में बैल्ट से पीटने के मामले में पांच पुलिस कर्मी गिरफ्तार ,जमानत पर छूटे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x