Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा फरीदाबाद

एल्विस यादव रेव पार्टी केस में फरीदाबाद के एक गांव से नोएडा पुलिस ने दो कोबरा सांप को किया बरामद।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: मशहूर कहावत है कि… सांप निकल गया और लकीर पीट रहे हैं… लेकिन रेव पार्टी में नशे के लिए सांपों का जहर इस्तेमाल होने के मामले में 24 घंटे के रिमांड पर लिए गए राहुल से पूछताछ के बाद नोएडा पुलिस लकीर नहीं पीट रही है, बल्कि उन लकीरों सहारे उन जगहों में पहुंच रही है, जहां पर इन सांपों को रखा जाता था. नोएडा पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद के एक गांव से ऐसे ही दो कोबरा सांप बरामद किए हैं. जो अन्य प्रदेशों से तस्करी कर रेव पार्टी के लिए लाए गये थे. इस बीच राहुल के पास से बरामद लाल डायरी भी चर्चा में है, जिसमें कई नाम और पते कोड में लिखे गए हैं। पुलिस इन्हें डिकोड कर रही है।

प्लास्टिक के डिब्बों में बंद इन दो कोबरा सांपों को पुलिस ने राहुल से पूछताछ के बाद हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एक गांव में बने राहुल यादव का वेयरहाउस से बरामद किया है. बदरपुर से सांप लाकर यहां रखता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ सांप बदरपुर के गांव में नहीं मिलते तो उन्हें राजस्थान, झारखंड और अन्य राज्यों से लाकर सीधे इस गांव में रखते थे। राहुल ने बताया था कि उसने अधिकतर पार्टी फाजिलपुर गांव में की हैं। सांपों का जहर राहुल के गिरोह के लोग निकालते थे. पुलिस ने इन दोनों सांपों को वन विभाग को सौंप दिया गया है, इन सांपो का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जंगल में छोड़ दिया जायेगा.

पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी तक की जांच के दौरान एल्विश के खिलाफ कोई ठोस सबूत पुलिस को नहीं मिला है।  पुलिस तकनीकी सबूत और सर्विलांस के आधार पर एल्विस और फाजिलपुरिया की संलिप्तता के बारे में सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। रिमांड पर लिए गए राहुल का पुलिस एल्विश यादव से आमना सामना नहीं करा पाई है। पुलिस अधिकारियों ने पूर्व में दावा किया था कि राहुल को रिमांड पर लेकर एल्विश से उसका आमना-सामना कराया जाएगा। राहुल की निशानदेही पर पुलिस ने जो डायरी बरामद की है उसमें कई नाम व पते कोड भाषा में हैं। पुलिस इसे डिकोड कर रही है। हालांकि नोएडा पुलिस इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद राहुल को कड़ी सुरक्षा में लुक्सर जेल भेज दिया गया।

Related posts

पुलिस और ऑटो लिफ्टर गैंग के बीच हुए मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

मीडिया मे खबर दिखाई जाने के बाद वर्षो से बंद पड़ा खंडेरा का पीएचसी बदहाल हालत मे चालू, कोविड प्रोटोकाल की उडी धज्जियां      

Ajit Sinha

महिला को कॉल व मैसेज कर परेशान करने वाला अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ा गया, दुबई भागने के फ़िराक में था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x