Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फिर विवादों में घिरा गार्डन गैलरिया मॉल, नशे में धुत युवकों ने मचाया हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 38ए स्थित गार्डन गैलरिया मॉल का जिक्र आते ही लोगों के दिमाग में विवादों से घिरी तस्वीर बन जाती हैं. एक बार फिर यह माल विवादों के कारण चर्चा में है कारण है कि शनिवार को देर रात यहां नशे में धुत दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोएडा के  थाना 39 पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों में गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो पक्षों को विवाद के बाद मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। मारपीट की सूचना मिलने के बाद कहां 39 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक पक्ष से मलार शर्मा,  विकास शर्मा और दूसरे पक्ष से वसीम और भूपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया है. मलार शर्मा और विकास शर्मा गाजियाबाद के रहने वाले हैं और वह गार्डन गैलरिया मॉल में पार्टी करने आए थे. जहां उनका वसीम और भूपेंद्र चौधरी से विवाद हो गया और दोनों के पक्ष नशे में धुत थे, विवाद मारपीट में बदल गया और  दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई. जिसका वीडियो बना कर किसी ने वायरल कर दिया था.

Related posts

दिल्ली स्थित ट्रांस-यमुना क्षेत्र के एक गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को 3 पिस्टल और 12 कारतूस के साथ गिरफ्तार किए है।

Ajit Sinha

पति-पत्नी व 3 बच्चों की हत्या के बाद दरवाजे पर लगाया ताला, बदबू से खुला राज

Ajit Sinha

अब मैदान में उतरेंगे यूपी पुलिस के 566 नए ‘जांबाज’: गौतमबुद्धनगर में भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्न।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x