Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अनुशासन व संस्कारों की पाठशाला हैं केंद्रीय विद्यालय : रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय देश की शान हैं और इनमें पढऩे वाले बच्चे पहली पंक्ति में खड़े होकर देश की शान बढ़ाते हैं। यह विद्यालय अनुशासन और संस्कारों की बेहतरीन पाठशाला भी हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री गुरुवार को शहर के केंद्रीय विद्यालय नंबर-3 के भवन का ऑनलाईन उद्घाटन कर रहे थे। इस दौरान फरीदाबाद से बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा व उपायुक्त यशपाल इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा आज एक साथ देश के चार केंद्रीय स्कूलों के भवनों का उद्घाटन किया जा रहा है। इनमें दो उड़ीसा, एक राजस्थान और एक हरियाणा के फरीदाबाद से है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में छात्रों के दाखिले के लिए काफी दबाव रहता है। इन विद्यालयों ने बहुत से बच्चों को तराशा है और भविष्य में यहां और अधिक बच्चों को शिक्षा लेने का मौका मिले इसलिए हम लगातार इन विद्यालयों की संख्या बढ़ा रहे हैं।

ऑनलाईन संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद में आज जिस भवन को समर्पित किया गया है यहां वर्ष 2003-04 से भवन से मांग की जा रही थी। अब यहां पर बच्चों के लिए पांच एकड़ में 20.19 लाख रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण कर इसे शिक्षा के लिए समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों के लिए खेल व अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। उद्घाटन कार्यक्रम में डीसीके.वी.एस. गुडग़ांव संभाग एस.एस. चौहान, गुडग़ांव संभाग के तीन सहायक आयुक्त कांता रानी चुघ, मीना कुलश्रेष्ठ, ओमवीर सिंह, गुडग़ांव संभाग के के.वी.एस. के प्रशासनिक अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार और प्राचार्य केवी-3 प्रेमलता समनौल भी मौजूद थी।

Related posts

फरीदाबाद: एबीवीपी के प्रदेश महामंत्री बने माधव को विधायक राजेश नागर ने किया सम्मानित

Ajit Sinha

गृह मंत्री अनिल विज ने सेना के जवान से पैसे मांगने वाले हेडकांस्टेबल को सस्पेंड करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य भर में अलर्ट जारी किया है. विर्क

Ajit Sinha
error: Content is protected !!