Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की 8 टीमों द्वारा सर्चिंग/कांबिंग अभियान, 100 से अधिक पुलिस कर्मी अभियान में शामिल-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं नशा बेचने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 16 मई की अल सुबह फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की 8 टीमों द्वारा नेहरू कॉलोनी, NIT-3 फरीदाबाद क्षेत्र में व्यापक सर्चिंग/कांबिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में 100 के करीब पुलिस कर्मचारी शामिल रहे। अभियान की कमान क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी द्वारा संभाली गई।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कांबिंग एवं सर्चिंग अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से 3 आरोपियों को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने दिनेश उर्फ मोनू निवासी नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद  को 8.38 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। इसी प्रकार क्राइम ब्रांच सेक्टर-48, फरीदाबाद की टीम ने लक्ष्मण निवासी नेहरू कॉलोनी को 7.85 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। वहीं क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने सलीम निवासी नेहरू कॉलोनी को 5.68 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। इस प्रकार से कुल 21.91 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 मई को इसी क्षेत्र से इरफान निवासी नेहरू कॉलोनी को 210 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया था।सभी के खिलाफ थाना डबुआ में NDPS एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज कर नियमानुसार  कार्रवाई की गई है।फरीदाबाद पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के मुख्य सचिव ने लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नेशनल हाइवे -2 स्थित एनएचपीसी फ्लाई ओवर पर बाइक सवार दो लड़कों की एक कंटेनर से टकराने के कारण हुई मौत।

Ajit Sinha

एडवाइजरी बोर्ड की मंजूरी के बाद गृह विभाग, हरियाणा ने आरोपित को एनएसए के तहत 12 माह कैद में रखने के जारी किए आदेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x