Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में अवैध रूप से रिहायशी प्लाट नंबर 4141 पर खुले जी.एस. मार्ट की वजह से बढ़ी सैकड़ों दुकानदारों की मुश्किलें, नोटिस होगी जारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड के मॉल रोड पर रिहायशी प्लाटों  पर अवैध रूप से खुले सैकड़ों दुकानों पर  डीटीपी एन्फोर्स्मेंट विभाग जल्द ही सख्त कार्रवाई  करने जा रही है। आज इस बाबत डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग ने मॉल रोड पर अवैध रूप से बने दुकानों की फोटोग्राफी की और दुकानों के नंबर एवं  दुकानों के नाम नॉट किए है, और उनका ये कार्य अभी भी तेज गति से जारी है। यह सख्त कदम ग्रीन फील्ड के प्लॉट नंबर-4141, रिहायशी प्लॉट पर अवैध रूप चल रही “जी एस मार्ट” की मिली शिकायत की वजह से की जा रही है। जी एस मार्ट कुछ दिन पूर्व ही खोली गई है, जिसकी शिकायत विभाग के पास पहुंची हुई है। इसकी वजह से अवैध रूप से खुले सभी अवैध दुकानों के मालिकों को जल्द ही विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। इस संबंध में डीटीपी इंफोर्स्मेंट राहुल सिंगला से इस प्रकरण में  फोन पर संपर्क किया गया पर उन्होंने  अपना फोन नहीं उठाया, संभवता वह किसी कार्य में  व्यस्त होंगे, उनका पक्ष आने के बाद इस खबर में जोड़ दिया जाएगा। 
बीते दिनों खबर के माध्यम से “अथर्व न्यूज़” ने उजागर किया था कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर -4141, जोकि एक रिहायशी प्लॉट है पर कमर्शियल, जी.एस मार्ट के नाम से एक बहुत बड़ी दुकानें हाल में खोली गई है, इसके साथ में शराब का ठेका भी है, यहां पर गाड़ियों की पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, इस कारण से वहां से रोजाना गुजरने वाले दैनिक लोगों को भारी मुश्किलों का सामना कर ना पड़ता है। इस खबर के पढ़े जाने के बाद एक -एक करके कई शिकायतें डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग के पास पहुंच गई, नवनियुक्त डीटीपी इंफोर्स्मेंट राहुल सिंगला गलत कार्य के खिलाफ है, सख्त माने जाते हैं ने खुद पहले मौके को देखा, इसके बाद आज एक विभाग की एक टीम को जी एस मार्ट के पास पहुंची की जानकारी मिली है, से ऐसा प्रतीत होता है कि वहां पर यह बातें  उठी होगी, और लोगों ने भी रिहायशी प्लाटों पर दुकानें अवैध रूप से चला रखी है। अगर वह अपनी दुकान चला रहे है, तो इसमें गलत क्या है।  सख्त माने जाने डीटीपी एनफोर्समेंट राहुल सिंगला ने आज एक टीम को ग्रीन फील्ड के मॉल रोड स्थित सभी रिहायशी प्लॉट पर अवैध रूप से चल रही सभी दुकानों की फोटोग्राफ़ी के साथ दुकानों के नंबर , और दुकानों के नाम नॉट किए है, आज लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानों के नंबरों को नॉट किए गए है, उनका यह कार्य अभी जारी है , इसके बाद विभाग विभाग द्वारा सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे। जिसमें दुकानदारों को दुकान चलाने की परमिशन किसने दी , या परमिशन है भी या नहीं। जिसके पास कमर्शियल, दुकान चलाने की परमिशन है , उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है , जिनके पास दुकानों को चलाने की परमिशन नहीं है ,उनकी दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की जा सकती है, और एफआईआर भी संभवता दर्ज हो सकती है।         

Related posts

भूजल दोहन के लिए बोरवेल अनुमति अब 45 दिन में मिलेगी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: होली वाले दिन शराब पीने से मना किया तो पेट्रोल छिड़कर उसके घर में आग लगा दी, जिससे घर का सामान जलकर हुआ खाक-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उप निदेशक (लेखापरीक्षा) मोहित जैन गुरुग्राम विश्वविद्यालय में हुए स्थानांतरित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x