Athrav – Online News Portal
नोएडा

रैपर प्रिंट करने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू ,कोई जनहानि नहीं, कंपनी जलकर खाक-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली स्थित सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक रैपर प्रिंट करने वाली कंपनी में देर शाम अचानक आग लग गई। रैपर प्रिंट करने के केमिकल होने के कारण आग तेजी से फ़ैल गई, और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दमकल की 7 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कंपनी जल कर खाक हो गई.

सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र के साइड-5 के प्लॉट नंबर जे-88 में रैपर प्रिंट करने वाली कंपनी में लगी आग की निकल रही लपटों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है आग इतनी भीषण थी. कंपनी के पास ही साप्ताहिक संडे मार्केट लगी हुई थी, सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस कर्मियों ने सजगता दिखाते हुए कंपनी के समीप लगने वाले साप्ताहिक बाजार को खाली कराया। और सात गाड़ियों की मदद से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई, इस घटना कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कंपनी जल कर खाक हो गई. और आग लगने के कारणों की जांच हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Related posts

नकली परीक्षार्थी को बैठकर पास कराने का ठेका लेने वाले सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश , आर्मी से रिटायर्ड 3 जवान समेत 10 अरेस्ट

Ajit Sinha

जेपी ग्रुप पर ईडी का बड़ा शिकंजा, 400 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी का मामला

Ajit Sinha

दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला हत्या आरोपित मुठभेड़ में घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x