Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रुप-डी की परीक्षा आगामी शनिवार और रविवार को


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में आगामी शनिवार और रविवार को ग्रुप-डी के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जिला में सभी तैयारियां समय पर पूरी की गई है।डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां आगामी शनिवार और रविवार प्रति सत्र 24 हजार परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षाएं प्रतिदिन मॉर्निंग और इवनिंग दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। डीसी विक्रम सिंह ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन फरीदाबाद द्वारा परीक्षार्थियों की परीक्षा सफल व बेहतर ढंग से करवाई जाएगी तथा इस कार्य में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला में ग्रुप डी की परीक्षा पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ संपन्न करवाई जाएगी। किसी भी प्रकार से परीक्षा को बाधित अथवा प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए धारा-144 के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने इसके लिए विशेष रूप से हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2022 जारी किया है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय व आपराधिक घटना की सूचना इस हेल्पलाइन नंबर पर दी जा सकती है। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में 21 व 22 अक्टूबर को ग्रुप डी की परीक्षा सुबह कालीन व सायं कालीन दोनों सत्रों में आयोजित की जाएगी। डीसी ने परीक्षा केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय की सुविधाओं के साथ जैमर व सीसीटीवी इत्यादि सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जैमर व सीसीटीवी लगाने वाले तथा ड्यूटी देने वाले कर्मियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवायें। परीक्षा केंद्रों में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने तीन दिन पूर्व डीलर के क्रेटा गाडी लुटने वाले दोनों लूटेरों को किया गिरफ्तार,इनके कब्जे से पिस्तौल बरामद।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज नूंह से नशीली दवाइयों की बड़ी खेप के साथ एक शख्स को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नवनियुक्त राज्यसभा सांसद अनिल जैन का भाजपा नेता राजेश नागर ने बुक्के भेंट कर किया स्वागत, वर्ष -2019 भी जीतेंगें अनिल जैन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x