Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने आज नूंह से नशीली दवाइयों की बड़ी खेप के साथ एक शख्स को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह में आज उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब छापामारी के दौरान पुलिस ने नशीली दवाई बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर नशीली दवाईयों की बड़ी खेप बरामद की।इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर पुलिस ने नहारपुर निवासी शौकीन को गिरफ्तार करके उसके घर से 110 शीशी RCKUF, 600 शीशी WELCYREX, 93,000 TABLTET ALPRANOF, 1,19,280 SPASNOVON CAPSULE, 50,000 CIVIDAL TABLET, एक पेटी PENTADIP इंजेक्शन व एक पेटी TRAMANOF इंजेक्शन नशीली दवाईयों को बरामद किया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पुन्हाना में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
           
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अपराध जांच शाखा पुन्हाना प्रभारी निरीक्षक की टीम गश्त के दौरान नाहरपुर बस अड्डा पर मौजूद थी उसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शौकीन पुत्र दीन मोहम्मद निवासी नहारपुर जिला नूंह नशीली दवाईयों को बेचने का धंधा करता है और जिसने आज भी अपने घर पर नशीली दवाईयाँ बेचने के लिये रखी हुई है। इस पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर दबिश देकर आरोपी शौकीन उपरोक्त को गिरफ्तार करके उसके मकान से नशीली दवाईयों की खेप बरामद की।प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना पुन्हाना में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा मैक सहयोग से कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एथलीट खिलाडी प्रियांशु हत्याकांड मुख्य आरोपित अजय के भाई दीपक और दोस्त अभिषेक को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

डीसी इलेवन के कप्तान डीसी यशपाल यादव ने डीजे इलेवन के कप्तान जिला सेशन जज दीपक गुप्ता की टीम को 4 रनों से हराया। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x