Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

पटवारी के निजी सहायक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/यमुनानगर:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए यमुनानगर जिले की व्यासपुर तहसील में तैनात हलका पटवारी के निजी सहायक नरेंद्र कुमार को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित पर शिकायतकर्ता की कृषि भूमि का इंतकाल उसके नाम दर्ज कराने की एवज में अवैध रिश्वत मांगने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि हलका पटवारी संजीव कुमार के निजी सहायक नरेंद्र कुमार ने उसकी कृषि भूमि का इंतकाल उसके नाम दर्ज कराने के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपित नरेंद्र कुमार को व्यासपुर तहसील स्थित पटवारी कार्यालय में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मौके से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान नरेंद्र कुमार निवासी गांव फकीर माजरा के रूप में हुई है। आरोपित  हलका पटवारी संजीव कुमार के निजी सहायक के रूप में कार्य कर रहा था। यह ट्रैप एसीबी यूनिट यमुनानगर द्वारा लगाया गया। इस संबंध में थाना SV & ACB पंचकूला में एफआईआर संख्या 16, दिनांक 2 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 7A तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में नियमानुसार आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

छह घंटे…तीन एनकाउंटर…तीन घायल…एक गिरफ्तार, पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है

Ajit Sinha

जनता को मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं, बड़ी जीत सुनिश्चित है: नायब सैनी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस तथा 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x