Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने तीन दिन पूर्व डीलर के क्रेटा गाडी लुटने वाले दोनों लूटेरों को किया गिरफ्तार,इनके कब्जे से पिस्तौल बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने आज एक कार डीलर की क्रेटा गाडी को लूटने और अवैध पिस्तौल रखने के आरोप में दो लुटेरों को गिरफ्तार किए हैं। इनमें से एक आरोपी सौरभ के दो अलग -अलग थानों एक -एक मुकदमें दर्ज हैं, जबकि दूसरे आरोपी का नाम योगेश हैं। पुलिस ने लूटी हुई क्रेटा गाडी को बरामद कर लिया हैं।
प्रभारी संदीप मोर ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज उनकी टीम ने सौरभ निवासी गांव धत्तीर,सदर पलवल व योगेश निवासी डीजी -652 गली न. 12 पलवल को गिरफ्तार किए हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि सेक्टर -7 के समीप बाईपास रोड से शक के आधार पर सौरभ को हिरासत में लिया गया था और उस दौरान उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद हुए थे जिसका मुकदमा सेक्टर -7 थाने में दर्ज कराया गया हैं।इसके बाद सौरभ से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया की तीन दिन पूर्व एक कार डीलर को कार दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और रास्ते में डीलर को नशीला पदार्थ पीला कर और उसे पिस्तौल दिखा कर ,उससे उसका क्रेटा गाडी लूट कर फरार हो गया और इस लूट में उसका एक साथी भी हैं जिसका नाम योगेश हैं।

Related posts

फरीदाबाद ; सभी 49 ग्राम पंचायतों को एक-एक लाख रूपये की राशि के चैक देकर सम्मानित किया गया, देवेंद्र चौधरी।

Ajit Sinha

कुश्ती दंगल हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं – राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सराय के झड़ियां मार्किट में निर्माणाधीन कई अवैध दुकानें, ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर बने शेड, दुकानें भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x