Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने निवास पर गणपति उत्सव 13 सितंबर से, इस महा उत्सव में जाने माने फ़िल्मी सितारे करेगें शिरकत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हर साल की भांति इस साल भी उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर विशाल गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 13 सितंबर को सेक्टर 16 के लक्ष्मी नारायण मंदिर से सेक्टर 17 स्थित विपुल गोयल के निवास पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी और गणपति स्थापना की जाएगी। इस शोभा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग सम्मिलित हो सकें ।
विपुल गोयल ने कहा कि वह गणपति उत्सव का आयोजन इसलिए कर रहे हैं ताकि फरीदाबाद के सभी गांव,सेक्टर और कॉलोनी के विकास के लिए भगवान गणपति का आशीर्वाद मिल सके इसीलिए मैं सभी जनप्रतिनिधियों को इसमें आमंत्रित कर रहा हूं। विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद के गांवों से ज्यादा से ज्यादा लोग गणपति उत्सव में सम्मिलित हो सके इसके लिए बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। विपुल गोयल ने कहा कि सरपंच,पार्षद और दूसरे जनप्रतिनिधि खुद भी इस महोत्सव में लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस साल गणपति महोत्सव में कई बॉलीवुड कलाकार,गायक,जाने-माने भजन गायक और पार्टी के बड़े नेता भगवान गणपति का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। 5 दिन के गणपति महोत्सव के लिए विशाल पंडाल उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर पर लगाया जा रहा है। इस मौके पर बीजेपी नेता राजेश नागर भी मौजूद रहे।

Related posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को बनाया सशक्त और मजबूत, देश में इस समय दो विचार धाराओं की लड़ाई है: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदबाद: रफ़्तार का कहर ,आगे जा रहे ट्रक में बस ने पीछे से मारी टक्कर ,बस में बैठे एक दर्जन लोग हुए घायल,गुस्साए लोगों ने बस ड्राइवर की धुनाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x