Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ऑनलाइन परीक्षा में सेंध लगाने वाला कुख्यात हैकर ‘डेविल’ दिल्ली से गिरफ्तार, UP STF को मिली बड़ी कामयाबी .

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली कराने वाले सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड हैकर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित का नाम अरुण कुमार है, जो हैकिंग की दुनिया में ‘डेविल’ नाम से विख्यात है। पुलिस ने आरोपित को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से दबोचा है। आरोपित ‘डेविल’ प्रॉक्सी सर्वर और मॉडिफाइड टीएफटी स्क्रीन के जरिए परीक्षा केंद्रों के कंप्यूटर बाहर से कंट्रोल करवाता था।  हाल ही में आयोजित SSC GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा की फाइलों को डिक्रिप्ट करके प्रॉक्सी सर्वर से जोड़ने वाली स्क्रिप्ट इसी ने तैयार की थी।  

एसटीएफ ने आरोपित के पास से 2 लैपटॉप, 11 रास्पबेरी पाई डिवाइस, 12 मॉडिफाइड टीएफटी स्क्रीन, वीजीए स्विच, वीडियो कैप्चर कार्ड और सोल्डरिंग मशीन सहित भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं। यूपी एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपित 2019 से इस सिंडिकेट में सक्रिय है। इससे पहले वह यूपी के सीतापुर में हुई नर्सिंग स्टाफ ऑफिसर भर्ती परीक्षा धांधली में भी शामिल था।   गौतमबुद्ध नगर के नॉलेज पार्क थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित के अन्य सहयोगियों और अंतरराज्यीय नेटवर्क के बारे में आगे की जांच कर रही है।

Related posts

पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए ट्रक के गुप्त केबिन में छुपा कर लाई जा रही 25 लाख अवैध शराब बरामद, 5 अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने खूंखार गैंग के चार बदमाशों को भारी हथियारों के साथ किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

लड़कियों के अश्लील चैट व फोटो का स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी व  ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x