Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय ‘‘मंगल कमल’’ में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ौली को पद ग्रहण कराएंगे और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण के मौके पर होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण समारोह भव्य होगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। सैनी ने कहा कि श्री बड़ौली के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं, ऐसे में सभी कार्यकर्ता नए प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में काम करते हुए तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का काम करेंगे। नए प्रदेश अध्यक्ष के बारे में सैनी ने कहा कि श्री बड़ौली लंबे समय से संगठन की सेवा कर रहे हैं। विधायक और प्रदेश महामंत्री रहते हुए उनकी कार्यशैली कार्यकर्ताओं को प्रभावित करने वाली और प्रेरणा दायक रही है। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में नायब सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर घर-घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बननी तय है।

Related posts

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने एस्कॉर्ट्स कार्पोरेट कंपनी को किया सील, सम्पति कर के करोड़ों बकाया राशि नहीं देने पर किया सील। 

Ajit Sinha

मोदी सरकार का ‘सबका साथ-सबका विकास’ का नारा झूठा, सरकार चंद अमीरों के विकास की गारंटी बनी हुई है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x