Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

लीव-इन पार्टनर के साथ मारपीट करके हत्या करने वाला आरोपित आकाश पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या करने के एक मामले में आरोपित को थाना पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आज बुधवार को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम आकाश, उम्र 33 वर्ष, निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम है। ये वारदात को आरोपित ने दिनांक 22 सितंबर 2026 को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना पालम विहार गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब आरोपित को इसी केस में गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि  दिनांक 22.09.2026 को थाना पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम स्थित एक किराए के मकान में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर एक महिला खून से लथपथ एवं गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। पुलिस टीम द्वारा महिला को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम एवं फिंगरप्रिंट टीमों को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण करवाया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए।उनका कहना है कि :उपरोक्त सम्बन्ध में मकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया गया कि उसने अपना मकान किराए पर दिया हुआ है। दिनांक 22.09.2026 को गली में शोर सुनाई देने पर जब वह बाहर आया तो उसने देखा कि उसका किराएदार आकाश अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। आकाश ने अपनी पत्नी के सिर पर चोट मारी और वहां से भाग गया। गंभीर चोट लगने के कारण आकाश की पत्नी की मृत्यु हो गई। मकान मालिक की शिकायत के आधार पर थाना पालम विहार, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपित आकाश, उम्र 33 वर्ष, निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम  को दिनांक 22.09.2026 को धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित  गुरुग्राम में बस चालक के रूप में कार्य करता है तथा मृतका उसकी पत्नी नहीं थी। आरोपित वर्ष-2020 से मृतका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपित  से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि दिनांक 22.09.2026 को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपित ने महिला के साथ डंडे, पाइप एवं बेलन से मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से हत्या करने की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किए गए डंडा, पाइप तथा बेलन को बरामद किए गए है। पुलिस टीम द्वारा मामले से संबंधित अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों की भी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपित को आगामी कार्यवाही के लिए आज दिनांक 23.09.2026 को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

नवीन अस्पताल में आईसीयू में ऐसी में गैस भरते समय लगी आग, फसे मरीजों को निकाला गया।

Ajit Sinha

पत्नी के साथ जीजा के अवैध संबंध थे, इसलिए साले ने अपनी पत्नी के साथ मिल कर अपने जीजा की हत्या कर दी-पकड़े गए।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने एक्सिस बैंक के मैनेजर मीत को 20000 इनाम व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित -वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x