Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण व ग्रीन फील्ड कालोनी के निवासियों ने चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी को किया सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:शुक्रवार की सांय को ग्रीन फील्ड कालोनी के ए ब्लॉक के मकान नंबर -1217 में एक सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस समारोह में मुख्य रूप से यूआईसी के चैयरमेन भारत भूषण मौजूद थे। जबकि विशेष अतिथि के रूप में ग्रीन फील्ड कालोनी के पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी उपस्थित थे। इस पावन अवसर पर यूआईसी के चैयरमेन भारत भूषण ने ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज राजेश बागड़ी को एक स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।
यूआईसी के चैयरमेन भारत भूषण ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों रेलवे अंडरपास में तक़रीबन 7 फुट तक बारिश का पानी भरा हुआ था। उसी दिन शाम को रेवाड़ी के रहने वाले एक दंपति ग्रीन फील्ड कालोनी रेलवे अंडरपास के रास्ते नेशनल हाइवे 2 की तरफ जा रहे थे जिन्हें भरे हुए पानी का अंदाजा बिल्कुल नहीं था और उनकी कार पानी में डूब गई। कार में दोनों पति -पत्नीं फंसे हुए थे जिनका कार से निकला काफी मुश्किल था। इस दौरान उन्होनें तुरंत एक ट्रैक्टर की ब्यवस्था की और उसपर सवार होकर पानी में फंसे कार के पास पहुंच गए और उनका ट्रैक्टर भी काफी हद तक डूब चूका था पर वह ट्रैक्टर पर खड़े होकर कार के अंदर फंसे दोनों पति -पत्नीं को सुरक्षित निकला। जॉकी अपने आप में बहुत सराहनीय कार्य हैं। ऐसे में यहां के निवासियों की जिम्मेदारी बनती हैं कि चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी को प्रोत्साहित करे। इस क्रम में सम्मान समारोह डा. नेहा चौधरी ने आयोजित किया हैं जहां उन्हें चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी को सम्मानित करने का मौका मिला। इस अवसर पर हरीश गोगना , प्रेम शर्मा, आदित्य शर्मा , कुलदीप डागर व सुनीता मलिक के अलावा आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद : इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, सीए कमल लखानी प्रधान चुने गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने ऐतिहासिक पंखा मेला का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : “ऑपरेशन मुस्कान 3” में पुलिस ने 411 बच्चों की तलाश, बच्चों को सौप कर, उनके माता -पिताओं के चेहरे पर लौटाएं मुस्कान , सीपी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x